पुलिस और बेरोजगार अध्यापकों की धक्का-मुक्की : सीएम मान के आवास का घेराव करने पहुंचे

by

संगरूर : संगरूर स्थित CM भगवंत मान के आवास के बाहर रविवार को पुलिस और बेरोजगार अध्यापकों की धक्का-मुक्की हुई है। अध्यापक नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उनकी मांग है कि राज्य में पड़े खाली पोस्टों को भरा जाए। पिछले 3 साल से पंजाब में TET का एग्जाम नहीं हुआ है। एग्जाम लेने के बाद उन खाली पदों को भरा जाए। जब तक उनकी समस्या का हल नहीं निकलेगा, तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। 10-15 दिन पहले भी बेरोजगार अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। उस समय कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि 10 तारीख तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। जब आश्वासन मिलने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकला तो वे आज सीएम मान के आवास का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, 1994 बैच के सभी अधिकारियों दिया डीजीपी रैंक … देखें लिस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 8 IPS अधिकारियों को डीजीपी रैंक पर प्रमोशन दिया है। यह सभी अधिकारी 1994 बैच के हैं। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिन अधिकारियों को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पार्षद प्रेमलता और CPDL डायरेक्टर अरुण वर्मा ने निभाया वादा, सेक्टर-43 में 400 KVA ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून : सेक्टर-43 के निवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से जल्द राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में निर्बाध...
Translate »
error: Content is protected !!