पुलिस थानों पर 25 दिनों में आठ से ज्यादा हमले : NIA ने पंजाब पुलिस से मांगें इनपुट

by
चंडीगढ़। माझा रीजन में पिछले 25 दिनों में पुलिस थानों पर आठ से ज्यादा हमले हो चुके है। सभी हमलों पर पंजाब पुलिस के अधिकारी पहले कहते हैं कि कोई धमाका नहीं हुआ और बाद में मामला दर्ज कर लिया जाता है।
कोई भी अधिकारी इन मामलों में अभी तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया है कि हमलों में हेड-ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया या फिर आइइडी का। सौभाग्य से अब तक किसी की तरह का जानी नुकसान इन हमलों में नही हुआ। पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक अब तक हुए हमलों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कुछ इनपुट मांगें थे जो कि शेयर किए गए है।
                पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने पुलिस को खालिस्तानी आतंकी संगठनों की ओर से बड़े हमले को लेकर आशंका जताई है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनपुट में पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाने को भी कहा गया है।  उधर, पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस थानों पर लगातार हो रहे हमलों में खालिस्तानी आतंकी 1984 में इस्तेमाल किए गए डेड ड्रॉप मॉडल के आधार पर हमले कर रहे हैं।  यह मॉडल विदेशों से निर्देशित हो रहा है। इन हमलों में स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाता है, जिन्हें इलाके की अच्छी जानकारी होती है। पंजाब पुलिस के साथ एनआईए ने एक रिपोर्ट साझा की है।
                       बीते दिनों पंजाब में की गई छापेमारी के दौरान कुछ चीनी उपकरण बरामद किए हैं, जिनका उपयोग आतंकवादी गतिविधियों और एआई तकनीक के जरिए विस्फोटक तैयार करने में किया जा सकता है। ये उपकरण आमतौर पर सेना की ओर से इस्तेमाल किए जाते हैं। डेड ड्रॉप मॉडल एक प्रकार की टारगेट किलिंग है, जिसमें किसी इमारत, संस्था या व्यक्ति को निशाना बनाकर हमला किया जाता है। हमलावर पहले अपना लक्ष्य चुनते हैं और फिर घटना को अंजाम देते हैं।  वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस थानों और चौकियों पर ग्रेनेड हमला कर खालिस्तानी आतंकी संगठन सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती दे रहे है। इन का मकसद लोगों में न केवल डर का माहौल बनाना चाहते हैं, बल्कि स्पष्ट तौर पर यह संदेश भी देना चाहते हैं कि अगर पंजाब के थाने-चौकियों के साथ पुलिस सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे हमलाेंसुरक्षित होगी।
वरिष्ठ अधिकारियों ने माना कि पुलिस के ठिकानों को निशाना बनाना, इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की मदद से पाकिस्तान से संचालित खालिस्तान समर्थक समूहों की नई रणनीति है।  कई आतंकवादी संगठन सक्रिय रूप से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेएफ) जैसे आतंकी संगठनों को मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी बढ़ रही है, जिसका इस्तेमाल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कॉलेज शिक्षकों के संघ ने प्रोफेसर घई के कालेज प्रिंसिपल की कथित बदमाशी का विरोध किया

गढ़शंकर: एसोसिएशन ऑफ अनएडेड कॉलेज टीचर्स द्वारा प्रेस को जारी एक बयान में, एसपीएन कॉलेज मुकेरिया के प्रिंसिपल ने कॉलेज के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर तरुण घई की कथित बदमाशी की कड़ी निंदा की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के 62वें जन्मदिन पर विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक, कांग्रेस नेता और आम लोग मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे : सीएम ने केक काटा, नाटी डालकर जश्न मनाया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को अपना 62वां जन्मदिन मनाया और इसके साथ ही वे जीवन के 63वें वर्ष में प्रवेश कर गए। इस मौके पर राजधानी शिमला स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़-परागपुर में जमीन अधिग्रहण पर विधानसभा में घमासान : सुक्खू बोले- परिवार की जमीन पर बना दिया था पानी का टैंक

एएम नाथ।  शिमला, 27 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कांगड़ा जिले के रक्कड़-परागपुर में जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला गरमा गया। भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन एवं मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास आयोजित स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान कर्मी महत्वपूर्ण – सुरेन्द्र ठाकुर

बीबीएन, 16 मई (तारा) :  नगर परिषद नालागढ़ के लिए रविवार को आयोजित होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में सभी महिला पोलिंग पार्टियों का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!