पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हुई है धांधली, पेपर लीक की प्रबल संभावना : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। मंडी : सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती में धांधली के आरोप सामने आ रहे हैं। पैसे लेकर पास करवाने वाला गैंग सक्रिय है और वह अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने के मामले सामने आए हैं। युवक ऐसे पकड़े गए हैं जो पुलिस अभ्यर्थियों से लाखों रुपए लेकर उन्हें पास कराने की गारंटी दे रहे हैं। जिससे यह साफ है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सेंधमारी हुई है और पेपर लीक की प्रबल संभावना है। इस मामले में सरकार की तरफ से भी शिथिलता बरती जा रही है। इस मामले की गंभीरता से निष्पक्ष जांच हो और पेपर लीक होने पर परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और फिर से पेपर करवाए जाएं । इस मामले के सभी दोषी आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि जब से सुक्खू सरकार सत्ता में आई है तब से भ्रष्टाचार के नए-नए करतब सामने आ रहे हैं। एनटीटी की भर्ती करने वाली सारी आउटसोर्स एजेंसियां कांग्रेस के विधायकों नेताओं और उनके करीबियों की हैं और इसमें जमकर धांधली सामने आ रही है। हमने इस मामले में पहले ही कह दिया था लेकिन सरकार सुधरने का नाम नहीं ले रही है।भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड वर्तमान की सुक्खू सरकार तोड़ चुकी है। भ्रष्टाचार के लिए सरकार द्वारा अलग अलग लोग निर्धारित किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर भाजपा प्रत्याशी से SIT ने की 7 घंटे तक की पूछताछ : क्या हैं आरोप …..जानिए

एएम नाथ।  हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कथित खरीद-फरोख्त और प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र मामले में पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा

अप्पर हरोट में बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत कहा-हरोट क्षेत्र में बस सेवा, पेयजल सुधार सहित विभिन्न मांगों का समाधान प्राथमिकता के तौर पर होगा एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में गोहत्या का मामला : 500 लोगों से पूछताछ, 3 संदिग्धों के DNA सैंपल लिए…10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के हलेल गांव में 4 फरवरी को हुई गौ हत्या के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है. घटना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जय हिंद सभा’ सभी वीर सपूतों को समर्पित : कुलदीप सिंह पठानिया

‘सन् 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों को सम्मानित किया एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
Translate »
error: Content is protected !!