पुलिस विभाग में 20 अधिकारी ट्रांसफर – 3 एएसपी, 13 डीएसपी, 4 एसडीपीओ बदले

by
एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल सरकार गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कुल 20 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं, जिनमें तीन एएसपी, 13 डीएसपी और चार एसडीपीओ शामिल हैं। जारी हुए आदेशों के अनुसार आशीष शर्मा एएसपी स्टेट विजीलेंस एंड एंट्री करप्शन ब्यूरो शिमला को एएसपी द्वितीय बटालियन सकोह भेजा गया है। नरबीर सिंह एएसपी ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे का एएसपी लीव रिजर्व एसआईयू स्टेट विजीलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला में तैनात किया गया है। रेणु कुमारी एएसपी स्टेट विजीलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो हमीरपुर, जिनके पास एसडीपीओ बड़सर का अतिरिक्त कार्यभार है, को बदलकर एएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनाती दी गई है। वह सचिव हैरमथ की जगह लेंगी। प्रताप सिंह डीएसपी पुलिस अध्ययन केंद्र कांगड़ा को वहां से तबदील करके डीएसपी स्टेट विजीलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो हमीरपुर में तैनात किया गया है। इसी तरह से मनोहर लाल डीएसपी चतुर्थ बटालियन जंगलबेरी को एसडीपीओ बैजनाथ लगाया है, जबकि लालमन डीएसपी पांचवी बटालियन बस्सी को एसडीपीओ बड़सर के पद पर तैनाती मिली है। कमल किशोर एसडीपीओ बैजनाथ को वहां से बदलकर पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह भेजा है।
विपन कुमार डीएसपी स्टेट विजीलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला को डीएसपी साइबर क्राइम शिमला में नियुक्ति दी है। विक्रम चौहान डीएसपी क्राइम सीआईडी शिमला को डीएसपी सिटी शिमला लगाया गया है। प्रणव चौहान डीएसपी छठी बटालियन धौलाकुआं को एसडीपीओ रोहडू लगाया है, वहीं राज कुमार एसडीपीओ भावानगर को एसडीपीओ डाडासीबा की जिम्मेदारी सौंपी है। सुनील दत्त डीएसपी लीव रिजर्व हमीरपुर को वहां से तबदील करके डीएसपी चतुर्थ बटालियन जंगलबेरी, अमित अंगरिश डीएसपी प्रथम वाहिनी वनगढ़ को डीएसपी छठी वाहिनी धौलाकुआं, विक्रम सिंह डीएसपी छठी वाहिनी धौलाकुआं को डीएसपी पांचवी वाहिनी बस्सी, मानवेंद्र ठाकुर डीएसपी सिटी शिमला को यहां से बदलकर एसडीपीओ पांवटा साहिब का जिम्मा सौंपा गया है। हरीश कुमार डीएसपी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह को डीएसपी लीव रिजर्व हमीरपुर के पद पर तैनाती दी है। वहीं अदिती सिंह एसडीपीओ पांवटा साहिब को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा है, जबकि सचिन हायरमेथ अपना स्पेशल फाउंडेशन कोर्स समाप्त करने के बाद पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे। इनके नियुक्ति आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। रविंद्र कुमार एसडीपीओ रोहडू को भी पुलिस मुख्यालय शिमला में तुरंत प्रभाव से रिपोर्ट करने को कहा गया है। मुख्य सचिव की ओर से यह तबादला आदेश जारी हुए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित राजस्व सेवाओं को समयबद्ध प्रदान करना सुनिश्चित करें राजस्व अधिकारी – राघव शर्मा

ऊना, 10 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध करवाएं। इसके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सारा अली खान कर रही कांग्रेस नेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेटिंग ! केदारनाथ यात्रा से तस्वीरें हुईं वायरल

सारा अली खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। पैपराजी की पसंदीदा अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली सारा अपनी खूबसूरती, बुद्धि और हास्य से अपने प्रशंसकों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात : केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के बेटे के तीन कथित वीडियो आए साहमने : मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम आया, जिससे सिख राजनीति गरमा गई

चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के तीन कथित वीडियो जिसमें 500 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात चल रही है के बीच तीसरे वीडियो में जिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का मंत्री राजेश धर्माणी ने किया

ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव कसेह में पुष्प उत्पादन में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का निरीक्षण तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया। धर्मानी ने मीना चंदेल को...
Translate »
error: Content is protected !!