पूर्व मंत्री मजीठिया एक बार फिर से सिट के सामने पटियाला में हुया पेश : मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया पूर्व अकाली नेता संधू के साथ धक्केशाही कर मुख्य गवाह बनने व उनके खिलाफ झूठा बयान देने के लिए किया जा रहा मजबूर

by

पटियाला : एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना की अगुवाई वाली सिट के सामने पटियाला में पूर्व  मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया शनिवार को एक बार फिर से पेश हुए। इस दौरान उन्होंने उन्हीनों ने आरोप लगाया कि मान सरकार उन्हें झूठे केस में फंसाना चाहती है।  जिसके लिए पूर्व अकाली नेता उपकार सिंह संधू के साथ धक्केशाही कर उन्हें मुख्य गवाह बनने व उनके खिलाफ झूठा बयान देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लेकिन मुझे देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है कि उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा।

पूर्व  मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश में कहीं भी नहीं लिखा है कि उन्हें ड्रग मामले में सिट के सामने बार-बार पेश होना पड़ेगा। इसके बावजूद भगवंत मान की शह पर उन्हें बार-बार समन भेजकर बुलाया जा रहा है। जिससे साफ है कि यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। लेकिन वह मान से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वह मान को दोबारा चुनौती देते हैं कि अगर उनमें दम है, तो सिट का प्रमुख खुद बनकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएं। तब वह मान के साथ दो-दो हाथ करेंगे।  एडीजीपी छीना के दफ्तर में अंदर जाने से पहले मीडिया से मजीठिया ने कहा कि सिट की सारी पूछताछ ऑन कैमरा रहती है। 18 दिसंबर को हुई पेशी में उन्होंने कैमरे के सामने बोला था कि शहीदी सप्ताह चल रहा है, इसलिए गुरसिख होने के नाते 26, 27 व 28 दिसंबर को उनका गुरु के चरणों में रहने का समय होता है। इन दिनों के दौरान वह पेशी पर नहीं आ सकेंगे। बावजूद इसके सीएम भगवंत मान की शह पर शरारत करते हुए पहले उन्हें 27 दिसंबर को सिट के सामने पेश होने के लिए समन जारी कर दिया। समय मांगने के बावजूद उन्हें दोबारा आज फिर बुला लिया गया है। इससे साफ होता है कि सरकार उनके खिलाफ झूठा केस डालने की जल्दबाजी में है।

                                उन्होंने इस मौके सिट प्रमुख एडीजीपी छीना का रिटायरमेंट लैटर दिखाते कहा कि इस समय उन्हें विदायगी पार्टियां करनी थीं, लेकिन एडीजीपी उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला रहे हैं। पता नहीं एडीजीपी की क्या मजबूरियां हैं। मजीठिया ने तंज कसते कहा कि इसके लिए तो छीना को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए।   उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर सवाल पूछ चुके हैं कि यह किस तरह की न्यायिक प्रणाली है।   उन्होंने कहा कि जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पूछताछ से बचने के लिए डर कर भाग रहे हैं। वह वैसे नहीं हैं। वह कानून का पालन करने वालों में से हैं। इसलिए परिवारिक मजबूरियां होने के बावजूद जब भी सिट बुलाती है, वह पूछताछ के लिए आ जाते हैं।

  मामला क्या है –   मजीठिया के खिलाफ 20 दिसंबर 2021 को ड्रग मामले में केस दर्ज हुआ था। पांच महीने अंदर रहने के बाद वह 10 अगस्त 2022 को पटियाला जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। 18 दिसंबर की पिछली पेशी में मजीठिया से करीब सात घंटे सिट ने पूछताछ की थी। 27 दिसंबर को दोबारा उन्हें सिट ने बलाया था, लेकिन मजीठिया ने जवाबों के संबंधी कागजात इकट्ठा करने को कुछ समय मांगा था। जिसके बाद आज सिट के बुलाने पर एडीजीपी छीना के कार्यलया में पेश हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर शहर के विकास के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम होशियारपुर की हाउस की बैठक में लिया हिस्सा शहर वासियों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए नगर निगम होशियारपुर तत्पर: मेयर सुरिंदर कुमार होशियारपुर, 07 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार से जवाब तलब : पंजाब के एडवोकेट जनरल को 10 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का भी आदेश

चंडीगढ़ :   पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने लाडोवाल सहित चार टोल बंद करने के खिलाफ एनएचएआई की अर्जी पर सरकार से जवाब तलब कर पंजाब के एडवोकेट जनरल को अगली सुनवाई 10 जुलाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली- स्मृति ईरानी

अमेठी  : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी के लोगों की जमीन...
पंजाब

माता तृप्ता महिला योजना तहत 125 सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं को लाकर महिलाओं का सशक्तिकण किया जाएगा: अरूणा चौधरी

श्री गुरू रविदास जी की यादगार(मीनार-ए-बेगमुपरा) के निर्माण की 45 करोड़ 29 लाख की राशि विभाग को इस बजट में जारी कर दी जाएगी गढ़शंकर: माता तृप्ता महिला योजना तहत 125 योजना को लाकर...
Translate »
error: Content is protected !!