पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। पैरागाॅन निट्स लिमिटेड ऊना द्वारा हेल्पर के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 10 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे पैरागाॅन निट्स लिमिटेड, रामनगर गांव ठठल में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा साक्षात्कार में चयन होने पर अभ्यर्थी को 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98168-01916 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चर्चित महिला अफसर ओशीन को फिर नहीं मिली पोस्टिंग : हिमाचल सरकार ने 29 HAS बदले

शिमला. हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने एसडीएम सहित कुल 29 अफसरों के ट्रांसफर किए. इसके साथ ही कई अफसरों को पोस्टिंग भी दी गई. लेकिन चर्चित महिला अफसर ओशीन शर्मा को अब भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावधान कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है सतर्क रहें

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया कोविड-19 से बचाव का संदेश ऊना: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ऊना द्वारा आज जिला के अंब उपमंडल के अंब और मुबारिकपुर बाजार में लोगों को लघु...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों ने की टैक्स वसूली बंद : पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा कर दिया फ्री

लुधियाना : पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा को कर्मचारियों ने पूरी तरह से फ्री कर दिया है। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के नेतृत्व में टोल कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

94.36 करोड़ रुपये पर सवाल :कैग रिपोर्ट में बिना बजटीय प्रावधान के किए गए खर्च

एएम नाथ। शिमला : भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिना किसी बजटीय प्रावधान के 94.36 करोड़ रुपये खर्च करने पर सवाल उठाए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!