प्रसाद योजना के तहत होगा जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास : DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा  ;  प्रसाद योजना के तहत जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों में अनेक नई विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा । इससे न केवल यहां आने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए सुविधाओं में सुधार होगा बल्कि जिला के पर्यटन स्थलों को विशेष पहचान भी हासिल होगी। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा में प्रसाद योजना के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि प्रसाद योजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य तीर्थ स्थलों को विकसित करना और उनकी पहचान बढ़ाना है। इस योजना के तहत सरकार तीर्थ स्थलों पर पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि वहां आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उपायुक्त ने बताया कि प्रसाद योजना के अंतर्गत चंबा, डलहौजी तथा भरमौर क्षेत्र से विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे।
इस अवसर पर एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोकमान्य विभाग दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, सोलन में करोड़ों के घोटाले के गंभीर आरोप

चेयरमैन व एमडी पर संसाधनों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप एएम नाथ। सोलन/चंडीगढ़, 21 मार्च :  हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (JCCB) में कथित तौर पर चल रहे भ्रष्टाचार,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमल कौर उर्फ कंचन मर्डर मामला .. 3 महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश, : आरोपी अमृतपाल विदेश भागा, 5 नामजद

चंडीगढ़ : बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बठिंडा एसएसपी अमनीत कोंडल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस कत्ल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ : प्रदेश सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध:चंद्र कुमार*

एएम नाथ। ज्वाली,01 सितम्बर । कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,पलोहड़ा में ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 की मौत, 10 गंभीर घायल, आईआईटी वाराणसी के 3 छात्र शामिल : ट्रैवलर खाई में गिरने से कुल्लू में

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में रविवार रात हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। 10 गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें आईआईटी वाराणसी के 3 छात्र शामिल हैं। इनके नाम...
Translate »
error: Content is protected !!