फुटबाल टूर्नामेंट में नाबालिग को गोली मार कर की थी हत्या : पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया

by

अमृतसर : कस्बा मेहता के गांव खब्बे राजपूतां में फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या किए गए 15 साल के नाबालिग गुरसेवक सिंह के हत्यारे को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।                                  आरोपी का नाम कुलबीर सिंह था और पुलिस उसे हथियार रिकवर करने के लिए उसकी निशानदेही पर लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर छुपाई हुई पिस्तौल निकाली और पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई तो आरोपी को गोली लगी। इससे वह जख्मी हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

            जानकारी मुताबिक जिला देहाती पुलिस गत दिवस ही आरोपी कुलबीर सिंह को गुरसेवक सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया था कि वारदात के बाद उसने पिस्तौल गांव खब्बे राजपूतां में एक खेत के पास छुपाई थी। पुलिस शुक्रवार दोपहर को उसे पिस्तौल रिकवरी के लिए गांव लेकर गई। पुलिस की अगुवाई में आरोपी खुदाई करने लग पड़ा। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकाला और मौका पाकर पुलिस पर गोली चला दी। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। वहीं उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
गौर हो कि 10 मार्च को गांव में फुटबाल का मैच रहा था। जिसमें गुरसेवक सिंह भी खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से गुरसेवक की मौत हो गई थी। जबकि छुट्टी पर आया भारतीय सेना का जवान भी गोली लगने से घायल हुआ था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद किसान अजीत सिंह थिंद गोलियां की याद में त्रिवैणी लगाई

गढ़शंकर :5 अगस्त: कृषि विरोधी काले कानूनों की वापसी हेतु चलाए गए अभियान के दौरान शहीद अजीत सिंह थिंद की याद में श्मशानघाट गोलियां में त्रिवैणी, बोहड़, पीपल, नीम आदि के पौधे लगाए गए।...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय रोजगार योग्एयता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 दिवसीय रोजगार योग्यता एवं...
article-image
पंजाब

एचएलएमआईए समय-समय पर ऐसे मुद्दों को उठाता है जो एचएलएमआईए सदस्यों के साझा हित के होते

, “स्थायित्व और डीकार्बोनाइजेशन” पर चर्चा, “टीम वर्किंग” पर कार्यशालाएँ, “सौर ऊर्जा प्रबंधन” और “जनरल” पर सत्र आयोजित किए गए हैं। सदस्य संगठनों के लाभ के लिए “एआई, उद्योग के लिए अवसर और चुनौतियां...
article-image
पंजाब

उद्योग मंत्री अरोड़ा ने गांव बजवाड़ा, डाडा व किला बरुन के 282 खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों को सौंपे 5855806 रुपए के कर्जा राहत के चैक

जिले में 46000 से अधिक खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों का 104 करोड़ रुपए का ऋण होगा माफ होशियारपुर, 15 सितंबर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!