बडूही में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, नाले में गिरी कार; बाइक चालक घायल

by

रोहित जसवाल।  ऊना: ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडूही के समीप शनिवार शाम कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार हादसा बडूही स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ। कार (एचपी-36जी-7770) चालक प्रजेश ने बताया कि वह पीजीआई से देहरा की ओर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने देहरा की ओर मुड़ने के लिए उन्होंने कार की रफ्तार धीमी कर टर्न लेना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी।

वहीं, बाइक चालक कुनाल ने बताया कि वह चंडीगढ़ से तलवाड़ा की ओर जा रहे थे। उनका आरोप है कि कार चालक ने टर्न लेते समय इंडिकेटर नहीं दिया, जिससे वह समय रहते बाइक को नियंत्रित नहीं कर सके और दुर्घटना हो गई।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में बाइक चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि कार और बाइक दोनों को नुकसान पहुंचा।

हालांकि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से हाईवे पर मोड़ लेते समय इंडिकेटर का उपयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या : घर के साथ ही बनी गोशाला में बुजुर्ग दंपत्ति पड़े थे खून से लथपथ

बिलासपुर :   बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव घर के पास गोशाला में मिले हैं। फिलहाल पुलिस मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली में कार्यक्रम आयोजित : होली पंचायत की प्रधान पूजा देवी मुख्य अथिति की रूप में हुई शामिल

एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :    बाल विकास परियोजना भरमौर के होली में जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार और बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह की अध्यक्षता में अंतररास्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केसीसी धारक किसानों को फसल बीमा से जोड़ें बैंक: उपायुक्त

फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, किसानों को 31 अगस्त तक बीमा करवाने की सलाह एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी 17 और 18 सितंबर को आपदा प्रभावित क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण :

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 16 सितंबर को सायं 5 बजे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता पहुंचेंगे। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!