बद्दी के हिमशिखा में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन : सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

by

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि दिया धर्म और एकता का संदेश

बीबीएन, 19 अप्रैल (तारा) : भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से बद्दी के हाउसिंग बोर्ड (हिमशिखा) में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया, जहां यज्ञ, हवन, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक विशाल जनआस्था के रूप में परिवर्तित कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल रहे, जिन्होंने अपने प्रभावशाली संबोधन में भगवान परशुराम जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने समाज में एकता, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया और युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा, महासचिव नरेश भारद्वाज, संरक्षक कुलवीर आर्य, कोषाध्यक्ष रविकांत राय, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, उपसचिव प्रमोद गुप्ता, कपिल शर्मा,
डॉ. आर.पी. सिंह तथा मंच संचालक रविकांत मिश्रा शामिल रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अत्यंत व्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।
अंत में भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे भव्य आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
फोटो केप्शन : बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हवन यज्ञ में भाग लेते हुए पदाधिकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने गोल्डी ढिल्लों गैंग के तीन गुर्गों को हथियारों सहित दबोचा, बड़ी वारदात टली

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 जून :  चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने विदेशी धरती से संचालित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के एक और मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए...
हिमाचल प्रदेश

उत्पादन बढ़ाने के लिए मिट्टी का परीक्षण जरूरीः संजीव

कृषि विभाग ने लगाए 20 मिट्टी प्रशिक्षण शिविर, किसान को बांटे बीज व जैव उर्वरक ऊना – विकास खंड उना के अंतर्गत कृषि विभाग ने मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंबन को बढ़ावा देने के लिए मार्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. अजय कुमार सूद को नाबार्ड का उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) नियुक्त किया गया

शिमला 20 नवंबर – हिमाचल प्रदेश के निवासी, डॉ. अजय कुमार सूद को 06 नवंबर 2023 से उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) नाबार्ड के रूप में नियुक्त किया गया है। वह कांगड़ा जिले के थुरल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली के ललड़ी में नया पटवार वृत्त खुलेगा :शोधार्थियों को पंजीकरण की तिथि से तीन वर्षों तक 3000 रुपये मासिक फैलोशिप

शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय...
Translate »
error: Content is protected !!