बद्दी नगर निगम चुनाव से पहले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन एवं मतदाता सूची की हो जांच – डॉ. संदीप सचदेवा

by

बद्दी, 24 जून (तारा) : भाजपा विधि प्रकोष्ठ दून मंडल के संयोजक एवं पूर्व पार्षद डॉ. संदीप सचदेवा ने हिमाचल प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों की बढ़ती आवाजाही, अवैध कब्जों और अवैध निर्माण के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार, प्रशासन एवं चुनाव आयोग से व्यापक सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है।

डॉ. सचदेवा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि होने के साथ-साथ एक छोटा एवं पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील राज्य है, जिसकी सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक विरासत एवं सामाजिक संतुलन को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में रह रहे किरायेदारों, अस्थायी निवासियों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का नियमानुसार सत्यापन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि बद्दी नगर निगम के आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जानी चाहिए। डॉ. सचदेवा ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों के लोग चुनावी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कथित रूप से फर्जी किरायानामों एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. सचदेवा ने चुनाव आयोग से मांग की कि इस पूरे मामले की जांच के लिए निष्पक्ष एवं स्वतंत्र टीमों का गठन किया जाए, जो मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे सभी संदिग्ध मामलों एवं दस्तावेजों की गहन जांच करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि केवल वही लोग मतदाता सूची में शामिल हों जो नियमानुसार पात्र हों।

उन्होंने कहा कि यदि बिना उचित जांच के अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाते हैं, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता और स्थानीय नागरिकों के अधिकारों पर आघात होगा। उन्होंने प्रशासन एवं चुनाव अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

डॉ. संदीप सचदेवा ने कहा कि बद्दी और हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा, विकास, सांस्कृतिक पहचान एवं सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए पारदर्शी व्यवस्था और कानून का समान रूप से पालन होना आवश्यक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED ने रूपनगर जिले के 13 खनन ठिकानों पर की छापेमारी : 3.5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद – सूत्रों के मुताविक अवैध खनन मामले में ‘नसीबचंद व श्री राम क्रशर’ और अन्य भी शामिल

रूपनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में ED ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन मामले में ED की टीमों ने 13 ठिकानों पर छापा मारा। रूपनगर जिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री प्रवास की तैयारियों का संजय अवस्थी ने लिया जायज़ा

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 30 नवम्बर, 2023 के प्रवास के दृष्टिगत सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक, अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता

 सोलन :   हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।  अजय कुमार यादव ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भनौता के प्राचीन शिव मंदिर में विशाल फसली भंडारा संपन्न : शिव शंकर के गूर ने की सुख-समृद्धि की भविष्यवाणी

ग्रामीणों के सहयोग से सहेजी जा रही धार्मिक परंपरा एएम नाथ। भनौता (चम्बा) : भनौता के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को पारंपरिक विशाल फसली भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!