बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे लोगों की लिस्ट जारी, 5 PGI रेफर- एक की मौत 9 लापता

by

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी जो अभी सभी उपचाराधीन हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बद्दी के समीप झाड़माजरी में एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से उसमें कार्य करने वाले करीब 30 लोग फंस गए थे जिन्हे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। अभी उपचाराधीन है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉक्टर धनीराम शांडिल सोलन जिला के नालागढ़ उप मंडल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित एन आर एरोमा उद्योग में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायज़ा लिया।
मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
कर्नल धनी राम शांडिल ने मौके पर उपस्थित जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस तथा एन डी आर एफ के अधिकारियों से दुर्घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए।
उन्होंने घायलों के उपचार की पूरी जानकारी भी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि आरंभिक जानकारी के अनुसार एक घायल व्यक्ति की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है जबकि 9 व्यक्तियों की पूरी जानकारी प्राप्त होना बाकी है।
उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं.उन्होंने तदोपरांत अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का कुशल क्षेम भी जाना।
उन्होंने कहा कि इस उद्योग में कार्यरत श्रमिकों एवं अन्य की पूरी जानकारी मिलने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहेगा।
राजस्व जिला बद्दी की पुलिस अधीक्षक इलमा अफरोज ने अवगत करवाया कि कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए उक्त उद्योग के प्रबंधन के विरुद्ध पुलिस थाना बरोटीवाला में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप सिंह बावा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक बद्दी इल्मा अफ़रोज़, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा एन डी आर एफ के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की : पंडाल में बैठकर श्रीमद् भागवत कथा को सुना तथा शीश नवाकर आशीर्वाद किया प्राप्त

शिमला, 13 जून – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ननाहर पंचायत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ सराज विधान सभा क्षेत्र में ही एक हजार करोड़ का नुकसान : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम के साथ किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता बार–बार आ रही आपदा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रक के असुतंलित होकर कालेज बस से टकराने से बस चालक सहित दो लोगों की मौत व तेरह छात्राएं घायल

गढ़शंकर। गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर गांव बगवाई के निकट खैर की लकड़ से लदे ट्रक का टायर फटने से असुंतिलत होकर कालेज बस में टकराने से दो लोगो की मौत हो गई। जबकि कालेज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EXAM से 110 दिन पहले : CBSE बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की फाइनल डेटशीट

नई दिल्ली l  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं...
Translate »
error: Content is protected !!