बातल में 20 जुलाई से लगेगा 15 दिवसीय बाल संस्कार एवं कर्मकांड शिविर

by

योगेश चौहान ।  अर्की :  छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बातल में बच्चों को भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान एवं सनातन परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से 15 दिवसीय बाल संस्कार एवं कर्मकांड शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 20 जुलाई से 4 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामुदायिक भवन (चौंरा) में आयोजित होगा।
आयोजक आचार्य दुष्यंत भार्गव एवं आचार्य लोकेश कौशिक ने बताया कि शिविर में बच्चों को ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद का परिचय, वैदिक मंत्रोच्चारण, संध्या-वंदन, पूजा-पद्धति, हवन-यज्ञ तथा विभिन्न धार्मिक कर्मकांडों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं संस्कारों का भी ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था विकसित करना, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा उन्हें संस्कारवान एवं आत्मविश्वासी बनाना है। आयोजकों ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिविर में भेजने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजकों ने अधिक से अधिक बच्चों से शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिजिटल माध्यम से टांकरी लिपि सीखेंगे देशभर के प्रतिभागी : सलूणी महाविद्यालय में टांकरी लिपि पर सात दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला का शुभारंभ

स्वदेशी ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एएम नाथ। सलूणी (चंबा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में “स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों एवं सांस्कृतिक संरक्षण में क्षमता निर्माण की पहल: टांकरी लिपि का पुनर्जीवन”...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद सरकार के भरोसे हिमाचल प्रदेश के विकास कार्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला ।नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश को हर स्तर पर मदद प्रदान कर रही है, लेकिन राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 लाख के गहने चुराए – आए थे कबाड़ी के भेष में : 4 युवकों सहित खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

रोहित जसवाल।  मंडी :    मंडी जिले के करसोग थाना के अंतर्गत 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इसी साल 31 मार्च 2024 की रात को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान में राजनीतिक दलों में हड़कंप : इलेक्शन कमीशन ने दिया फिर से मतदान कराने का आदेश

पाकिस्तान चुनाव में धांधली के आरोपों से जनता सड़क पर है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ आज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके चलते जगह-जगह पुलिस की तैनाती करनी पड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!