बाप-बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत : मछली पकड़ने गिरी खड्ड में उतरे थे

by
एएम नाथ। शिमलाा :
 शिमला जिला के उपमंडल कोटखाई में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां पर मछली पकड़ने गए बाप-बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। उधर हादसे के बाद पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक पिता व पुत्र नेपाली मूल के हैं। सोमवार देर रात दोनों मछली पकड़ने के लिए गिरी खड्ड में उतरे थे। मछली मारने के लिए समीप में  बिजली के खंबे से तार जोड़कर खड्ड में पानी के बीच डाली। लेकिन इस दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को मिली जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतकों की पहचान गोरख बहादुर थापा (58) पुत्र बलबहादुर और भीम बहादुर थापा (32) पुत्र गोरख बहादुर के रूप में हुई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पु​ष्टि की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा राज्यसभा के उप नेता पद से हटाए गए : राघव और आप की कड़वाहट आई सामने

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  ने को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को ये जिम्मेदारी दी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम केयर योजना को बदनाम करने से बाज आएं मुख्यमंत्री, लाभार्थियों से माफी मांगें सुक्खू : जयराम ठाकुर

हिम केयर पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर भड़के नेता प्रतिपक्ष, बोले, जनता को भ्रमित करना बंद करें एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर — ज्वाइंट एक्शन कमेटी की कमिश्नर से सकारात्मक बैठक, कई मांगों पर बनी सहमति

चंडीगढ़ | पुनीत महाजन : ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन जी के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

900 अध्यापकों के खिलाफ सरकार ने FIR करने और एक दिन की सैलरी काटने की बात कही ? प्राइमरी टीचर्स ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप – हिमाचल में ऐसा आज से पहले कभी नहीं हुआ

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों ने सरकार को आर पार लड़ाई की चेतावनी दी है। 26 अप्रैल से प्राथमिक शिक्षक शिक्षा निदेशालय के बाहर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे हुए...
Translate »
error: Content is protected !!