बारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट : सुनील शर्मा बिट्टू

by
फुटपाथ, हाई मास्ट, स्ट्रीट लाइट्स और रेन शैल्टर का भी करवाया जाएगा निर्माण
एएम नाथ। हमीरपुर 16 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर बाईपास के साथ लगते बारल, लोहारडा और अन्य क्षेत्रों को सीवरेज, पक्की सड़क, स्ट्रीट लाइट्स, हाई मास्ट लाइट और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए शीघ्र ही बजट का प्रावधान करवाया जाएगा।
शुक्रवार देर शाम को इन क्षेत्रों की जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए पहुंचे सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस क्षेत्र में रेन शैल्टर और फुटपाथ का निर्माण भी करवाया जाएगा। बारल के कुछ परिवारों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई पाइपलाइन का ऐस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। इन सभी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न सुविधाओं के प्रावधान के लिए सुनील शर्मा बिट्टू ने मौके पर ही नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर विभिन्न जनसुविधाओं के लिए नए ऐस्टीमेट तैयार करने की आवश्यकता है, वहां दो दिनों के भीतर सर्वे करें, ताकि ये ऐस्टीमेट तुरंत तैयार किए जा सकें और इनके अनुसार बजट का प्रावधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रूप में एक बहुत बड़ी ताकत मिली है। वह जिला हमीरपुर के लिए बजट में किसी भी तरह की कमी नहीं रख रहे हैं और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने लोगों को नींबू प्रजाति के पौधे भी वितरित किए।
इससे पहले, पूर्व मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं। कार्यक्रम में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, कांग्रेस नेता राजेश आनंद, राजेश चौधरी, मनोज शर्मा, अश्वनी लंबरदार, आरसी डोगरा, स्थानीय कारोबारी शिव ठाकुर, अन्य स्थानीय निवासी सुशील डोगरा, रूप लाल, रमेश चंद, विजय डोगरा, रतन चंद, करतार सिंह, प्रेम चंद, पुरुषोत्तम चंद, केहर सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

31 मार्च तक सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं संबंधित विभागीय अधिकारी : उपायुक्त

उपायुक्त मुकेश रेपासवाल की अध्यक्षता में राज्य आपदा शमन कोष की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपासवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के राष्ट्रीय सूचना केंद्र के सभाकक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होम आइसोलेशन किटें सतपाल सत्ती ने जलग्रां टब्बा में वितरित कीं

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा में आशा कार्यकर्ताओं को होम आइसोलेशन किटें वितरित कीं। इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि होम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट में2.23 करोड़ की लागत से उप कोषागार कार्यालय एवं आवासीय परिसर का शिलान्यास : अनुशासन, परिश्रम और समर्पण ही सफलता की कूंजी – संजय अवस्थी

अर्की विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 28 करोड़ रुपए स्वीकृत अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विश्राम गृह ऊना में सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें

ऊना, 29 मई – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ऊना में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!