बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत पुनर्वास कार्योें का आरएस बाली लिया ने जायजा , मस्सल नाले का होगा चैनलाइजेशन: आरएस बाली

by
अधिकारियों को दिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के दिशा निर्देश , बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत पुनर्वास कार्योें का लिया जायजा
नगरोटा बगबां , 19 अगस्त। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा उपमंडल के मस्सल नाले के चैनलाइजेशन किया जाएगा इस के लिए विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं तथा बरसात के दौरान नाले में जल स्तर अधिक होने पर स्थानीय लोगों तथा इंजीनियरिंग कालेज को किसी भी तरह का नुक्सान नहीं हो।
शनिवार को पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने नगरोटा बगबां विधानसभा क्षेत्र की ठानपुरी, बढ़ाई, मसल जलोट, लूना, रिडी, निहार्गलू, कालीजन और मुमता पंचायतों में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरतें तथा आपदा प्रभावित लोगों को हरसंभ मदद मुहैया करवाई जाए ताकि किसी भी परिवार को परेशानी नहीं झेलनी पड़े। इस दौरान उन्होंने बंद पड़े ग्रामीण रास्तों, पेयजल परियोजनाओं को शीघ्र पुनः स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग, कृषि विभाग, बागबानी विभाग को संयुक्त तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तथा बागबानों को हुए नुक्सान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि किसानों तथा बागबानों को किसी भी तरह से असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मानवीय सरोकारों को समर्पित प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य युद्ध स्तर पर संचालित कर रही है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है जिसकी सराहना विश्व बैंक द्वारा भी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के दुःख-दर्द से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रभावितों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल एवं पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री व समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल- डीजल नहीं मिलेगा अगर नहीं पहना हेलमेट और नहीं लगाई उपयुक्त नंबर प्लेट : ऊना जिले में डीसी जतिन लाल ने जन सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए आदेश

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी। ऊना जिले में हेलमेट और उपयुक्त नंबर प्लेट के बिना पेट्रोल पंपों पर गैस-पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित

यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए उपायुक्त ने जारी किए आदेश ऊना, 19 दिसंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने उपमंडल हरोली के अंतर्गत टाहलीवाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं आवास गृह चड़तगढ़ का किया निरीक्षण

ऊना, 26 मार्च। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के चड़तगढ़ स्थित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं आवास गृह (आश्रय परोधा) का निरीक्षण किया। मंगलवार को अपने दौरे में उन्होंने आश्रय परोधा में रह रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संपूर्णता अभियान के तहत एस्पिरेशनल कार्यक्रम का किया आगाज

एएम नाथ। चम्बा : संपूर्णता अभियान के तहत जिला मुख्यालय चंबा में एस्पिरेशनल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। केंद्र सरकार के दिशा निर्देश अनुसार 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान के...
Translate »
error: Content is protected !!