बिलासपुर खड्ड में डूबा 16 वर्षीय छात्र : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

by

एएम नाथ। बिलासपुर : उपमंडल घुमारवीं के सकरोहा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मणि खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान सिंह पुत्र गौतम सिंह निवासी गांव जबल्याणा, डाकघर ननावा के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

जानकारी के अनुसार अरमान सिंह शनिवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह विद्यालय नहीं पहुंचा। शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि वह सकरोहा क्षेत्र में बहने वाली मणि खड्ड में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह खड्ड के गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। देर रात तक ग्रामीणों ने खड्ड के विभिन्न हिस्सों में उसकी तलाश की लेकिन अंधेरा और पानी अधिक होने के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी। रविवार सुबह दोबारा शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान ग्रामीणों की मदद से अरमान का शव खड्ड से बरामद कर लिया गया।
शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खाएं स्वादिष्ट खाना : माता चिंतपूर्णी जाते-जाते वाओ मार्ट में जरूर रुकें

ऊना : माता चिंतपूर्णी जाते-जाते मुबारिकपुर के पास वाओ मार्ट में जरूर रुकें क्योंकि यहां पर स्वादिष्ट खाना मिल रहा है। 40 लाख रुपए की लागत से बना वाओ (विंग्स ऑफ विमन) मार्ट महिलाओं...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के बंगा चौक में फूंके जाएगे 16 अक्तूबर को मोदी, शाह जोगी व खटड़ के पुतले

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा कारपोरेट घराने के जीओ कार्यालय के समक्ष लगाए गए धरने के 311 वें दिन मास्टर बलवंत राम थाना व जसवीर सिंह बगवाई की अध्यक्षता में लगाया गया।...
article-image
पंजाब

अजनाला थाने में एक मामले में वांछित ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़ा ब्यक्ति व एक अमेरिकी नागरिक नेपाल सीमा से गिरफ्तार

बहराइच :  बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार देर रात बताया कि पंजाब के अजनाला थाने में 2023 के एक मामले में वांछित ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़ा विक्रमजीत सिंह कई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दुबई की कम्पनी ने दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से चिकित्सा आपूर्ति की पेशकश की : दूरदराज क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहायक होगी प्रौद्योगिकी आधारित तकनीकः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीरवार देर सायं यहां यूनाइटेड पार्सल सर्विस कम्पनी की वाइस प्रेजिडेंट क्रिस्टिना स्ट्रूलर द कोस्टा और निदेशक दिनकर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। विश्व की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक कम्पनी...
Translate »
error: Content is protected !!