बिलासपुर फायरिंग मामला : पूर्व एमएलए बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, उगले कई राज : 4 शूटरों की हुई पहचान

by

एएम नाथ । बिलासपुर l पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार में से एक शूटर सागर पुत्र कुलदीप को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
वह हरियाणा के रोहतक जिले के रितौली का रहने वाला है। अपने किसी दोस्त के यहां छिपा हुआ था। सागर ने अभी तक पहचान में न आए दो अन्य शूटरों के नाम भी पूछताछ में उगल दिए हैं। वह भी रितौली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।

दो दिनों तक सागर के माता-पिता से लगातार पूछताछ करने के बाद पुलिस को उसका सुराग मिला है। उसके कई साथियों से भी पुलिस ने दो दिन तक कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने रोहतक जिले के साथ सटे नजफगढ़ से सागर को धर दबोचा। उसे पुलिस रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

वहीं, दूसरे शूटर अमन के पिता अशोक उर्फ लाली से भी पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर दो दिनों तक पूछताछ की। अमन की भी जल्द पुलिस के हाथ लगने की उम्मीद बंध गई है। सागर की गिरफ्तारी के बाद अब बंबर ठाकुर पर हुई गोलीबारी की घटना से पर्दा उठने की संभावना प्रबल हो गई है। तीसरे शूटर की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के बॉबी के रूप में हुई है। चौथा अजय कुमार बताया जा रहा है। एसआईटी प्रमुख डीआईजी मंडी रेंज सौम्या सांबशिवन ने खुद पुलिस टीम के साथ दबिश दी है। सात घंटे के सफर के बाद आरोपित को लेकर पुलिस टीम बिलासपुर पहुंचेगी। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ था और क्या यह कोई राजनीतिक रंजिश का नतीजा था। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले की योजना कहां बनाई गई और इसके लिए हथियार कहां से आए थे। इस पूरे मामले में अब मनजीत नड्डा, रोहित राणा, रितेश और उनके अन्य साथियों की भूमिका का राजफाश होने की उम्मीद है। इस पूरे मामले में एक बड़े पहलवान का नाम भी सामने आया है। बंबर ठाकुर पर होली के दिन चारों शूटरों ने गाेलियां चलाई थीं। इसके बाद वह बोलेरो गाड़ी में भाग कर मंडी आ गए थे। दो आरोपित मनाली से और दो अन्य किसी दूसरे स्थान से चंडीगढ़ चले गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 भाइयों की मौत – मौत से पहले की सेल्फी हो रही वायरल : अंतिम विदाई देने आया पूरा शहर-एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बीकानेर : बीकानेर के देशनोक इलाके में बीती रात हुई सड़क हादसे के बाद से पूरे शहर में शोक छाया हुआ है। देर रात एक कार पर कई टन भारी ट्रोला पलट गया, जिसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसी भी कॉल, मैसेज और फ्रॉड की कहां होगी शिकायत : सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया

चंडीगढ़ : सरकार ने देश में बढ़ रहे ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड की शिकायत के लिए सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर आप फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के...
हिमाचल प्रदेश

पटाखा फैक्टरी में आग हादसे पर डीसी ने पंचायतों को जारी किए निर्देश

ऊना : हरोली उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाथू में हुए आग हादसे को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पंचायत पदाधिकारियों को सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम...
Translate »
error: Content is protected !!