बीजेपी राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के खिलाफ : केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने से रोकने के लिए कई पाबंदियां लगा दी – आशीष बुटेल और केवल सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। शिमला : बीजेपी राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के खिलाफ है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन योजना (ओपीए) बहाल करने से रोकने के लिए कई पाबंदियां लगा दी हैं। यह शब्द मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिमला में जारी संयुक्त बयान में कहे। उन्होनों ने कहा कि केवल कांग्रेस सरकार में ही कर्मचारियों के हित सुरक्षित हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से मिलने वाली सहायता कम कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद मौजूदा राज्य सरकार ने तय कर रखा है कि किसी भी सूरत में कर्मचारियों को ओपीएस प्रदान की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछली बीजेपी नीत राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान ओपीएस की बहाली की मांग करने वाले कर्मचारियों पर पानी की बौछारें की गईं और लाठियां बरसाई गईं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने ओपीएस के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और वर्तमान राज्य सरकार ने उनकी काफी समय से लंबित मांग को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिना किसी राजनीतिक लाभ और लोभ के कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित कर दिया ताकि कर्मचारियों को बुढ़ापे में किसी से मदद न मांगनी पड़े और वे अपना शेष जीवन आत्मसम्मान के साथ बिता सकें। उन्होंने पाला बदलने वाले छह पूर्व विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि विद्रोही अब कर्मचारी विरोधी बीजेपी के साथ खड़े हैं और उसके टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन मजदूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्रीय योजना पर हितग्राही परामर्श बैठक आयोजित : प्रकृति की सुरक्षा में ही सुरक्षित भविष्य निहित- डॉ. शांडिल

 सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्र योजना में सभी हितधारकों के सुझावों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीवाली की रात जिला ऊना में पांच अग्निकांड

रोहित जसवाल । ऊना :  दीवाली के दिन व रात को ऊना जिला में पांच अग्निकांड हुए है । ऊना के गांव अपर वसाल में दिवाली के दिन आग लगने से पीड़ित रमेश कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री जिम्पा प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में हुए नतमस्तक

होशियारपुर, 17 जनवरी:    श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा स्थानीय गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को...
Translate »
error: Content is protected !!