बेअदबी मामलों में सख्त कानून के लिए 13 अप्रैल को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां 

by
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि राज्य के लोगों की पुरजोर मांग को ध्यान में रखते सरकार ने बेअदबी मामलों में आरोपियों को सख्त सजा का कानून लाने के लिए 13 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है और इसमें लोगों की भावनाओं के अनुरूप कड़ा कानून बनाने पर विचार किया जाएगा। इस कानून के लागू होने से धार्मिक स्थलों और पवित्र ग्रंथों की गरिमा बनी रहेगी और समाज में शांति व भाईचारे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि बेअदबी जैसे गंभीर मामलों में सख्त कानून बनाया जाए। सरकार ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए 13 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में ऐसा प्रभावी और सख्त कानून लाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर कृषि विभाग का छापा, एक गिरफ्तार

जगराओं :  पंजाब सरकार द्वारा किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद, दवाइयों और बीजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देशों के तहत कृषि विभाग की टीम ने जगराओं में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
article-image
पंजाब

मोहाली में अवैध खनन के खिलाफ अभियान में 15 लोग गिरफ्तार

मोहाली : पंजाब पुलिस दुआरा मोहाली में कई स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और वाहनों को भी जब्त...
article-image
पंजाब

ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई पहली रैंडेमाइजेशन

 वीडियोग्राफी के अंतर्गत हुई सारी प्रक्रिया, राजनीतिक दलों के प्रकट की संतुष्टी होशियारपुर, 22 अक्टूबर :  अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरन-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल चाबा की अध्यक्षता में विधान सभा चब्बेवाल के उप चुनाव संबंधी सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैक्लोडगंज, डल झील और नड्डी में बर्फबारी

एएम नाथ।  मैक्लोडगंज। धौलाधार की गोद में बसे धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ और शाहपुर का सल्ली और बोह दरीणी के ऊपरी क्षेत्र में वीरवार को जमकर बर्फबारी हुई। पर्यटन नगरी के नड्डी, मैक्लोडंगज और डल झील...
Translate »
error: Content is protected !!