बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में जिले की औद्योगिक ईकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने जिला उद्योग केंद्र में आयोजित एक्सपोर्ट कॉनक्लेव में की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत
होशियारपुर: जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर की ओर से देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक्सपोर्ट कॉनक्लेव जिला उद्योग केंद्र में मनाया गया। इस कॉनक्लेव में मुख्य मेहमान के तौर पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने शिरकत की। कॉनक्लेव में जिले के मुख्य उत्पादक जिनमें ट्रैक्टर व ट्रैक्टर कंपोनेंट, प्लाईवुड, प्लाईबोर्ड, वुडन इनलेअ वर्क, फूड प्रोसेसिंग, कृषि के औजार व जिले के प्रमुख उद्योगपतियों व एसोसिएशनों की ओर से भाग लिया गया।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान उपस्थित उद्योगों के प्रतिनिधियों को जिले के बेरोजगार नौजवानों को अपने उद्योगों में बेहतर अवसर प्रदान करने की अपील की। उन्होंने उद्योगपतियों को कहा कि वे अपने उद्योगों की जरुरत अनुसार कुशल व प्रशिक्षित श्रम शक्ति के बारे में बताएं ताकि प्रशासन उसी हिसाब से कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि जिले के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में जिले की औद्योगिक ईकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसके लिए वे बधाई की पात्र है।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान जिले के उद्योगपतियों को उनके अपने-अपने क्षेत्र में की गई प्राप्तियों संबंधी बधाई दी व उनकी ओर से दिए गए सुझावों व मुश्किलों को पहल के आधार पर हल करने का भरोसा दिलाया गया। जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने इस महोत्सव संबंधी जिले में औद्योगिक विकास, निर्यात व पंजाब व भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं के बारे में विस्तारपूवर्क जानकारी दी। इस एक्सपोर्ट कॉनक्लेव में अलग-अलग सैक्टर से संबंधित एक्सपोर्टज की ओर से अपने विचार सांझे किए गए। इंटरनेशनल टैक्टर्ज लिमिटेड के चीफ मैनेजर एक्सपोर्ट की ओर से सोनालिका का कंपनी की ओर से इंटरनेशनल स्तर पर एक्सपोर्ट संबंधी प्राप्त की गई सफलता संबंधी जानकारी दी गई व जिले में ट्रैक्टर्ज व आटो पार्ट के एक्सपोर्ट संबंधी संभावनाओं के बारे में बताया गया।
उन्नति कोआप्रेटिव सोसायटी तलवाड़ा की ओर से जिले में फूड प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट संबंधी जानकारी दी गई। प्लाईवुड एसोसिएशन के प्रधान नरेश कुमार तिवारी की ओर से बताया गया कि जिले में एग्रो फोरेस्टरी का बहुत स्कोप है व इससे संबंधित प्रोडक्टस की इंटरनेशनल प्रोडक्टस की बहुत डिमांड है। उनकी ओर से वुड बेस्ड इंडस्ट्री को प्रफुल्लित करने के लिए सुझाव दिए गए। वुड इनलेअ वर्कस से संबंधित एसोसिएशन की ओर से उनको एक्सपोर्ट संबंधी आ रही दिक्कतों संबंधी जानकारी दी गई व इन दिक्कतों को दूर करने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर अलग-अलग औद्योगिक ईकाइयों की ओर से स्टाल भी लगाए गए, जिनमें से उन्नति को-आप्रेटिव सोसायटी तलवाड़ा, होशियारपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज, पी.एम.ई.जी.पी स्कीम के लाभार्थी शामिल थे।
इस कॉनक्लेव में जिला लीड मैनेजर आर.के चोपड़ा, नरेश कुमार तिवारी, सतीश गुप्ता, गुणेश जैन, मधु सूदन जैन, मदन मोहन अग्रवाल, गुरबख्श सिंह धीर, एस.के तिवारी के अलावा अलग-अलग उद्योगपती व अधिकारी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/4 May : Lamrin Tech Skills University Punjab (LTSU) has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with ByteXL as its official Skilling Partner, in collaboration with global industry leaders Microsoft and KPMG, to...
article-image
पंजाब

मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह : संजीवनी शरणम में डिप्टी कमिश्नर ने सीनियर सिटीजन्स को मतदान के प्रति किया जागरुक

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत करवाए समागम में 250 से अधिक सीनियर सिटीजन्स ने भाग लेकर मतदान करने की ली शपथ होशियारपुर, 30 अप्रैल :   मतदान को लेकर जहां युवा वर्ग उत्साहित है वहीं...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ ज़मीनी जंग: ज़िले के 21 गांवों में निकाली गई नशा मुक्ति यात्राएं

कैबिनेट मंत्री, सांसद, डिप्टी स्पीकर व विधायकों के नेतृत्व में हुए जागरूकता समागम होशियारपुर, 18 मई: ,: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा...
article-image
पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025’ को दी मंजूरी

चंडीगढ़ । बेअदबी के जघन्य अपराध के दोषियों के लिए कठोर सजा सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने आज ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के...
Translate »
error: Content is protected !!