बौल और समूरकला के विभिन्न चेक डैमों में डाले गए 70 हजार मछली बीज : कुटलैहड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा

by

बंगाणा (ऊना), 1 जून. प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल में मत्स्य पालन को एक सशक्त माध्यम के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बौल और समूरकला में स्थित विभिन्न चेक डैमों में 70,000 मछली बीजों का संचयन किया गया।

May be an image of 9 people

यह पहल स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व तथा मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल के मार्गदर्शन में की गई। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार मत्स्य पालन जैसी लाभकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
विधायक ने कहा कि मछली पालन एक ऐसा व्यवसाय है जो कम लागत में अधिक लाभ देने की क्षमता रखता है। यह न केवल युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि समाज को पौष्टिक आहार तथा प्रदेश को आर्थिक मजबूती भी प्रदान करेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस क्षेत्र में आगे आएं और मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का माध्यम बनाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक जल संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध राज्य है और इन संसाधनों के सही दोहन से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि सतत और पर्यावरण-संवेदनशील विकास भी सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर उपस्थित मत्स्य पालन विभाग ऊना के सहायक निदेशक विवेक शर्मा ने कहा कि विभाग निदेशक श्री विवेक चंदेल के नेतृत्व में मछली पालन को प्रोत्साहन देने हेतु युवाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एडवोकेट महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश : 7 के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना  : जिले में महिला एडवोकेट से मारपीट व कपड़े फाड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला एडवोकेट सिमरनजीत कौर गिल वासी गांव गौसगढ़ के साथ 7 आरोपियों ने मारपीट की...
पंजाब

सोनी परिवार द्वारा लगाया जा रहा मिनी जंगल शहरवासियों के लिए वरदान साबित होगा: सचदेवा असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल को शहरवासियों के लिए एक वरदान बताया गया है। यह बात समाजसेवी एवं फिट बाइकर क्लब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने मौके पर पहुंचकर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि अब तक इस ज़मीन पर 2000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आज के समय में अपनी करोड़ों रुपये की ज़मीन समाज की भलाई के लिए समर्पित करने वाले लोग बहुत कम हैं, लेकिन संदीप सोनी ने जो मिसाल कायम की है, वह लोगों को लंबे समय तक याद रहेगी। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्षों में यह मिनी जंगल पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे न केवल शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी बल्कि लोग यहां आकर प्रकृति का आनंद भी ले सकेंगे। सचदेवा ने आगे कहा कि विकास के इस युग में जहां हमारा समाज आगे बढ़ रहा है, वहीं पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है, जिससे बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में साफ और शुद्ध हवा की आवश्यकता सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, और यह जंगल इस ज़रूरत को पूरा करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोनी परिवार द्वारा इसके अलावा लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग देना और गांव बजवाड़ा में एक फुटबॉल ग्राउंड बनाना भी एक बड़ा योगदान है। जिस ज़मीन पर यह फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है, वह भी संदीप सोनी द्वारा दान की गई है। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि सोनी परिवार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर जनरल जे.एस. ढिल्लो, डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लो, डॉ. अरविंद सिंह धूत, अमरदीप सिंह, डी.पी.ई. सतिंदर कुमार, प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा, कुंदन सिंह कालकट आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:. स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की और से आ गई सफाई : न कभी मिला और न ही कोई कांटेक्ट

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से यौन अपराधी जेप्री एपस्टीन के दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं. इन दस्तावेजों में कई बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही फोटो...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने विभिन्न मंडियों में गेहूं खरीद का जायजा लिया – किसानों को मंडियों में नहीं आने देंगे कोई परेशानी- रौड़ी

गढ़शंकर, 26 अप्रैल: डिप्टी स्पीकर  पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा किया और गेहूं की खरीद का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने रोड मजारा, पनाम, समुंद्ड़ा, गढ़शंकर,...
Translate »
error: Content is protected !!