भटियात को 419.90 करोड़ की सौगात : CM सुक्खू ने 36 विकास परियोजनाओं के किए लोकार्पण-शिलान्यास

by

चंबा दौरे के दौरान चुवाड़ी से आठ योजनाओं का लोकार्पण और 28 परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं; पेयजल, सीवरेज, सड़क और बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर रहेगा फोकस

एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को चंबा जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र को 419.90 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने चुवाड़ी से कुल 36 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इनमें जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, सिंचाई सुविधाओं, बाढ़ सुरक्षा और सड़क संपर्क को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में आठ विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 5.42 करोड़ रुपये की लागत से एफआईएस खगल-सिहुंता का पुनर्निर्माण और ग्राम पंचायत जतरून में 1.03 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना सरना शामिल है।

इसके अलावा 60.78 करोड़ रुपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना भी जनता को समर्पित की गई। इस योजना से भटियात तहसील की बगढार नगाली, डलोग, मोरनू, सुदली, चुहन, नैनीखड्ड, बैली, बलेरा, जिऊंता, तुन्नुहट्टी, मेल, समलेऊ, टप्पर, पढ़ोरतु, मनोला, रुलियाणी, ओसल, बाथरी और शेरपुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के गांव लाभान्वित होंगे।

चुवाड़ी में सीवरेज और गांवों में बाढ़ सुरक्षा कार्य

मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी कस्बे के लिए 19.19 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना का लोकार्पण किया। जतरून, त्रिमत और सलोह गांवों में 4.19 करोड़ रुपये तथा मोतला गांव में 1.74 करोड़ रुपये की लागत से किए गए बाढ़ सुरक्षा कार्य भी जनता को समर्पित किए गए।

समोट और आसपास के गांवों के लिए 11.61 करोड़ रुपये की ग्रेविटी पेयजल आपूर्ति योजना तथा सरनू, सलोह, चुलाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लिए 1.71 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई जलापूर्ति योजना का भी लोकार्पण किया गया।

जल शक्ति विभाग की अन्य योजनाओं में नाबार्ड के तहत 37.52 करोड़ रुपये की लागत से ककीरा कस्बा, गाहर, परछोड़ और आसपास के गांवों के लिए तैयार उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना तथा एडीबी के तहत 8.81 करोड़ रुपये की लागत से डंगोरी पेयजल योजना का संवर्धन एवं पुनर्निर्माण शामिल है।

सीवरेज और पेयजल योजनाओं की रखीं आधारशिलाएं

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग की सात परियोजनाओं की आधारशिलाएं भी रखीं। इनमें 31.46 करोड़ रुपये की लागत से सिहुंता और आसपास के क्षेत्रों के लिए सीवरेज प्रणाली तथा चुवाड़ी सीवरेज योजना के तहत 3 करोड़ रुपये के इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा 34.07 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधार, संवर्धन और विस्तार कार्यों की आधारशिला रखी गई। एफआईएस कल्याणा से छतराड़, खड़गत-एक और हटली के 6.08 करोड़ रुपये तथा एफआईएस धुलारा, सिहुंता-मोटला और बेठा के 7.89 करोड़ रुपये के पुनर्निर्माण कार्य भी इनमें शामिल हैं।

क्षेत्र में अग्निशमन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ककीरा और चुवाड़ी नगर में 2.14 करोड़ रुपये तथा सिहुंता और समोट कस्बों में 1.63 करोड़ रुपये की अग्निशमन प्रणाली के निर्माण कार्यों की आधारशिलाएं भी रखी गईं।

सड़क और पुल परियोजनाओं को भी मिली गति

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की पांच सड़क एवं पुल परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 20.34 करोड़ रुपये की लागत से चुवाड़ी-जोत सड़क का उन्नयन, 4.25 करोड़ रुपये से समोट-मन्हुटा सड़क और 6.18 करोड़ रुपये से टुंडी-धरून सड़क का उन्नयन शामिल है।

इसके अतिरिक्त 6.25 करोड़ रुपये की लागत से बलाणा से गोला संपर्क मार्ग का निर्माण तथा 3.19 करोड़ रुपये से सिहुंता-जोलना खास सड़क पर नरेलू नाले में 25 मीटर स्पैन पुल का निर्माण भी जनता को समर्पित किया गया।

लोक निर्माण विभाग की 14 परियोजनाओं की आधारशिलाएं भी रखी गईं। इनमें 10.29 करोड़ रुपये की मोटला-सुखियार सड़क, 10.78 करोड़ रुपये की घटासनी पुल-भलोग सड़क, 7.16 करोड़ रुपये की बलाणा-बल्ली सड़क और 21.15 करोड़ रुपये की पातका-छतरेल सड़क शामिल हैं।

इसके अलावा ट्रांसफार्मर से कल्लर-जोलना सड़क के लिए 8.19 करोड़ रुपये और बड्डरमान-बनोली सड़क के लिए 5.66 करोड़ रुपये के कार्यों की आधारशिला रखी गई। कहरी-राखेड़ संपर्क सड़क पर 20.48 करोड़ रुपये, मोरनू-जोलना सड़क पर 8.46 करोड़ रुपये, मराड़ गांव के संपर्क मार्ग पर 5.42 करोड़ रुपये और लोअर कामला गांव के संपर्क मार्ग पर 3.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

तुल्लर से कुठेड़ संपर्क सड़क के लिए 4.38 करोड़ रुपये तथा धरवाई गांव के संपर्क मार्ग के लिए 3.98 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।

चुवाड़ी में परिधि गृह और सिहुंता में बनेगा संयुक्त कार्यालय भवन

मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी में 9.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह और सिहुंता में 21.99 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त कार्यालय भवन की आधारशिला भी रखी। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में प्रशासनिक और विभागीय सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है।

इस दौरे के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, सीवरेज, बाढ़ सुरक्षा, सड़क और सरकारी भवनों से जुड़ी कुल 36 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

खादी बोर्ड लगाएगा ऊना में जागरूकता शिविर

ऊना, 3 मार्च: हिमाचल प्रदेश खादी एवं विलेज़ इंडस्ट्री बोर्ड ऊना शुक्रवार प्रातः 11 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन करने जा रहा है। शिविर में छठे राज्य वित्तायोग के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने साबुन फैकट्री दुारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ किया रोष प्रर्दशन

सरकार व प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा प्रदूषण नहीं रुका तो करेगें संघर्ष तेज गढ़शंकर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हिमाचल प्रदेश के बार्डर पर बसे गांव मैहिंदवानी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगवा कर नाबालिग का किया मर्डर : पुलिस पर चलाई गोली तो पुलिस ने दागी गोलियां आठों आरोपियों के पैरों में लगी गोलियां

औरैया  :  उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बच्चे का अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले 8 किडनैपर्स को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गनी हत्याकांड : आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी के गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफ्तार, अदालत ने दिया पुलिस को तीन दिन जा रिमांड

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में कल दिनदिहाड़े 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी का अपहरण कर उसकी टांगों में गोलियां मार कर और मारपीट कर हत्या करने के आरोपी  सिमरनजीत सिंह फौजी...
Translate »
error: Content is protected !!