भाजपा का केजरीवाल पर जेल को 5-स्टार रिसॉर्ट में बदलने का आरोप : तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का भाजपा ने किया एक और वीडियो जारी कर लिखा केजरीवाल की लाट साहिक के ठाठ

by

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना की ओर से तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का रविवार को एक और वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि केजरीवाल के लाट साहिब के ठाठ। जेल में 10 कर्मचारी उनकी सेवा करते हैं। इस पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर पलटवार किया है। केजरीवाल ने गुजरात के सूरत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बीजेपी एक वीडियो बनाने की कंपनी बन गई है। बीजेपी की गारंटी है कि हर वार्ड में एक वीडियो की दुकान खोलेंगे। दिल्ली की जनता इस बार ये तय करेगी कि उनको वीडियो बनाने की कंपनी चाहिए या उनके बच्चों का भविष्य बनाने वाली पार्टी चाहिए।
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल पर जेल को रूम सर्विस के साथ 5-स्टार रिसॉर्ट में बदलने का आरोप लगाया। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे के बलात्कारी से मालिश और 5 कोर्स के भोजन के बाद, अब यह वीडियो दिखाता है कि कैसे आप के सत्येंद्र जैन को तिहाड़ के अंदर रूम सर्विस और हाउसकीपिंग प्रदान कर रही है। तिहाड़ के अंदर जैन का दरबार है। टीवी देखने से लेकर मिनरल वाटर तक हर तरह की सेवाएं दी जा रही हैं। यह वीडियो पिछले 5 महीनों से जमानत नहीं पाने वाले भ्रष्ट मंत्री के साथ हो रहे स्पेशल ट्रीटमेंट का सबूत है। वीडियो में जेल की एक सेल दिखाई दे रही है। इसमें कुछ कर्मचारी साफ-सफाई करते और बिस्तर संभालते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट का ये वीडियो 1 अक्टूबर 2022 का है। सतलुज ब्यास टाइम्स इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो एक अक्टूबर का है, इसमें दो लोग साफ-सफाई करते और बिस्तर ठीक करते नजर आ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, 22 अफसरों के खिलाफ जांच शुरू

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : चीमा चारों अधिकारियों को किया निलंबित, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन सामने आए एएम नाथ। चंडीगढ़ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के...
article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने वाले पानी का ट्यूबवेल , रिटेनिग वॉल बनाने व 100 सोलर लाईटें लगवाने की मंजूरी : पंकज

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा मनोनीत श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य, पंकज कृपाल एडवोकेट ने जानकारी देते हुए कहा कि कैबनिट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से मिलकर कर श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

भाजपा ज्वाइन करते ही पंजाब में इस नेता के घर पर एजेंसी ने मार दिया छापा

चंडीगढ़ । पंजाब में रणजीत सिंह गिल के बीजेपी में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार सुबह चंडीगढ़ में उनके घर और खरड़ से उनके कॉर्पोरेट दफ्तर पर छापा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योल-बनोरड़ू-बरवाला सडक का लोकार्पण, ढगवार में खेल मैदान की नींव : धर्मशाला विस क्षेत्र में युवाओं के लिए विकसित किए जाएंगे खेल मैदान: विधायक सुधीर शर्मा

जोनल अस्पताल में नेत्र मोबाइल इकाई के विश्राम गृह व प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण धर्मशाला, 12 जनवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को जनता के लिए तोहफों...
Translate »
error: Content is protected !!