भाजपा में शामिल : तलवाड़ा गांव अमरोह के पंचायत सदस्य सोम दत्त अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) गांव अमरोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मिट्ठू की अध्यक्षता में बैठक आयोजितकी गई।इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा जिला प्रभारी संजीव मन्हास विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पंच सोम दत्त केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर बोलते हुए संजीव मन्हास ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं को बीजेपी में पूरा सम्मान दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आने वाले समय कंडी क्षेत्र से लोग भाजपा की नीतियो से प्रभावित हो कर भाजपा में शामिल होंगे।इस मौके संजीव मन्हास ने कहा कि सोम दत्त के भाजपा में शामिल होने से दसूहा विधानसभा में भाजपा पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ बोलकर बनी सरकार में आज हर वर्ग परेशान है, पंजाब में कोई कानून नहीं है। पंजाब में लूटपाट , गुंडागर्दी की बात हो रही है, लेकिन पंजाब सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। इस मौके पर hospitalharrywilliams.org अशोक सभ्रवाल, कैप्टन करण सिंह, मास्टर महिंदर सिंह, रमन गोल्डी, हैप्पी ठाकुर, डॉ. राजिंदर, विपन कोशल, कृष्ण देव, मंगल सिंह, अंकित पठानिया, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, बलवंत सिंह, रविंदर, सुनील शास्त्री, संतोष कुमार, अनिल ठाकुर, सरजीवन, सूबेदार राजेश राणा, डी अश्वनी कुमार, नीलम, आशा, पूनम राणा, ज्योति, रीता, रेनू , सुमन, रितु, सुनीता, किरण, बख्तावर सिंह, शुभम, सोंधी नरेश आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर ब्लाक-2 के सरकारी स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित : छठी व आठवीं कक्षा की 23 टीमों व नोवी व दसवीं कक्षा की 15 टीमों ने हिस्सा लिया

गढ़शंकर – सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में गढ़शंकर ब्लाक 2 के मिडल, हाई स्कूल व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों में आरएए के तहत विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में छठी व...
article-image
पंजाब

पार्षद कृपाल राम पाला अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल : डिप्टी सपीकर ने सभी के आप का पटका पहना कर आम आदमी पार्टी में किया शामिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बार्ड नंबर 7 के पार्षद कृपाल राम पाला अपने साथियों को आज आम आदमी पार्टी का पटका पहना कर डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आम आदमी पार्टी में...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Flagged Off

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.10 : Member of Parliament from Hoshiarpur, Dr. Raj Kumar flagged off a special bus carrying pilgrims from village Sahri of Chabbewal Assembly constituency to Sri Amritsar Sahib. The initiative aims to facilitate...
article-image
पंजाब

औरत ने भाग कर बचाई जान : बजरी से भरा टिप्पर बिच सड़क में पलटा

माहिलपुर । माहिलपुर शहर के जैजों दोआबा रोड़ पर शाम छह बजे के करीब सड़क पर बजरी से भरा टिपर अंस्तुलित होकर पलट गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। लेकिन सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!