भाजपा हिमाचल की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में लगी हुई : कुलदीप सिंह पठानिया

by
विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सिहुंता में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
लोगों ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का बनाया मन , आनंद शर्मा भारी मत से होंगे विजय
एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के सिहुंता में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आज भी भाजपा हिमाचल की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में लगी हुई है। हमारे नेताओं की दृढ़ता व एकजुटता है कि हम आज भी सरकार चला रहे हैं। जिन्होंने जाना था अच्छा है चले गए, सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए।
पठानिया ने कहा कि आपदा व सरकार गिराने के प्रयासों के समय भाजपा का सच जनता के सामने आया। मोदी राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करते हैं, धार्मिक काम नहीं करते। जनता के प्रति उनकी श्रद्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कौन से धर्म के रखवाले हैं, जो धनबल से सरकारों को गिराते हैं, विधायकों को करोड़ों रुपये में खरीदते हैं। आपदा में साथ नहीं देते। मोदी कैसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने हिमाचल में आपदा को पूरी तरह नकार दिया। अब हिमाचल के लोग उसी तरह चुनाव में भाजपा को नकार देंगे। उन्होंने कहा कि चम्बा – कांगड़ा के लोगों ने मन बना लिया है कि आनंद शर्मा को भारी मतों से जिताकर लोकसभा में भेजेंगे। ताकि वे चम्बा-कांगड़ा के लोगों की आवाज बन सकें। उन्होंने लोगों से अपील की पहली जून को हाथ का साथ देकर भाजपा को सबक सिखाएं। ताकि कोई हिमाचल के लोगों के साथ कोई खिलवाड़ ना कर सके।
इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चम्बा–कांगड़ा लोकसभा से प्रत्याशी आनंद शर्मा, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल हाई स्कूल मढ़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक – चन्द्रशेखर

धर्मपुर, 24 दिसम्बर। विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम भी हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ज्ञानधारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर-14 खंड स्तरीय ब्वॉयज तथा गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन : 15 लाख रुपए से बनेगा कोटला स्कूल का खेल मैदान: कृषि मंत्री

ज्वाली(कोटला) 16 जून: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में आयोजित चार दिवसीय अंडर-14 खंड स्तरीय ब्वॉयज तथा गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का आज शुक्रवार को समापन हो गया । इस अवसर पर कृषि एवं पशु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं से करवाया अवगत -‘वो दिन योजना ‘ के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचलित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल बाठ से मारपीट मामला : हाई कोर्ट सख्त, IPS अधिकारी को किया तलब

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम के प्रमुख आईपीएस अधिकारी को तलब करते हुए बुधवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए...
Translate »
error: Content is protected !!