भारत में ISI की बड़ी साजिश नाकाम! शहजाद भट्टी गैंग के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, 300 से ज्यादा संदिग्ध राउंडअप

by

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है. सूत्रों के मुताबिक, बीती रात से शुरू हुए पैन इंडिया ऑपरेशन में Delhi Police, हरियाणा STF और कई केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर देशभर में छापेमारी की। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में कार्रवाई करते हुए 300 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया गया है।

पंजाब और हरियाणा में सबसे ज्यादा कार्रवाई : सूत्रों के अनुसार, पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों से 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया. वहीं हरियाणा STF ने पूरे राज्य से करीब 90 युवकों को राउंडअप किया. दिल्ली पुलिस ने भी करीब 20 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. एजेंसियों का कहना है कि इन युवकों की काउंसलिंग की जा रही है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट करवाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था नेटवर्क : जांच एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठा कथित गैंगस्टर शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को अपने नेटवर्क में जोड़ने की कोशिश कर रहा था. सूत्रों के अनुसार, युवाओं को पैसे का लालच देकर बड़े टास्क दिए जा रहे थे. इनमें कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, संवेदनशील जगहों की रेकी और संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने जैसे काम शामिल थे. एजेंसियों को 500 से ज्यादा संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले थे, जिसके बाद यह बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया।

ISI कैसे चला रही थी नेटवर्क?…सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का दावा है कि पाकिस्तान में बैठे ISI से जुड़े आबिद जट्ट और अजमल गुजर सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय युवाओं की भर्ती कर रहे थे. रिक्रूटमेंट के बाद इन युवाओं की बातचीत कथित तौर पर शहजाद भट्टी से करवाई जाती थी. इसके बाद उन्हें अलग-अलग टास्क और पैसों का लालच दिया जाता था।

पंजाब ब्लास्ट केस से जुड़े तार : सूत्रों के मुताबिक, जालंधर में BSF चौक के पास हुए स्कूटी IED ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों के तार भी शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने IED में इस्तेमाल सिम कार्ड का इस्तेमाल खुद किया था. सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा शहजाद भट्टी है. इसके अलावा अमृतसर में सेना के कैंप के पास हुए IED ब्लास्ट के तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं. फिलहाल केंद्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस पूरे मॉड्यूल की गहराई से जांच कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने पीएमजीएसवाय के चौथे फेज में पुरानी सड़कों की मुरम्मत करने की स्वीकृति देने पर केंद्र सरकार का जताया आभार 

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में नई सड़कों के साथ पुरानी खराब सड़कों की...
article-image
पंजाब

भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर रंगदारी मांगने का मलविंदर सिंह कंग ने लगाया आरोप

जालंधर :आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने जालंधर वेस्ट से भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आप ने दावा किया कि शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़, कांग्रेस ने AAP विधायक का ऑडियो किया जारी

नई दिल्ली :  दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने कथित शराब घोटाले पर एक सनसनीखेज दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने एक ऑडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित : पारदर्शी वितरण व्यवस्था पर जोर, 1.45 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक लाभान्वित

रोहित नाथ।  ऊना, 30 जुलाई. अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला ऊना में उपभोक्ताओं...
Translate »
error: Content is protected !!