भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी को राष्ट्रपति से मिला अर्जुन अवॉर्ड : हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया मान

by
एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश की बेटी और भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी ​​​​​​को मंगलवार को अर्जुन अवार्ड मिला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में रितु नेगी को अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित किया है। रितु को अर्जुन अवार्ड मिलने से हिमाचल में खुशी की लहर है। रितु नेगी भारत की महिला कबड्‌डी टीम की कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय कबड्डी टीम ने चीन में खेली गई एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। रितु नेगी सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के शरोग गांव की रहने वाली हैं। भवान सिंह नेगी और पूर्णिमा नेगी के घर जन्मीं रितु की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल शिरोग में हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई से नवीं कक्षा पास करने के बाद उनका चयन बिलासपुर छात्रावास के लिए हुआ। यहां उन्होंने खेलों में हिस्सा लेने के साथ साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 2014 में वह इंडियन रेलवे के लिए चुनी गईं। 2022 में उनका विवाह कबड्डी स्टार हरियाणा के पानीपत निवासी रोहित गुलिया के साथ हुआ था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दर्दनाक हादसा : तालाब में नहाने उतरे थे तीन बच्चे, डूबने से गई जान : दो की मौके पर एक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के रायपुर सहोड़ा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें तालाब में नहाने उतरे उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन बच्चों की डूबने से मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश कम लेकिन नुक़सान बहुत हुआ, प्रभावितों के साथ खड़े हैं प्रदेश के लोग, लोगों की जाने गई, घर, पशुशाला, खेत बाग बह गए, संपर्क मार्ग टूटे – प्रधानमंत्री ने पूरा भरोसा दिया है कि ज़्यादा से ज़्यादा मदद करेंगे : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने ज़िला कुल्लू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, आपदा प्रभावितों से मिले एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू ज़िला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में संस्थानों पर फिर संग्राम: 2035 डिनोटिफाई, 362 नए खुले; जयराम बोले- ‘बंद क्यों किए, सरकार बताए’

सुक्खू का पलटवार- पिछली सरकार ने राजनीतिक आधार पर खोले 700 शैक्षणिक संस्थान, कई जगह शिक्षक-स्टाफ और आधारभूत ढांचा तक नहीं था एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के 8वें दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर पति पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा : हिमाचल में सनसनीखेज वारदात

कसैली :  कसौली के बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव में प्रेमी संग मिल कर पति पर चाकू से हमला कर पति की हत्या कर दी । पुलिस जांच में सामने आया है कि...
Translate »
error: Content is protected !!