भीड़ व भगदड़ प्रबंधन के सीखे गुर : डीसी हेमराज बैरवा ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

by
धर्मशाला 1 मार्च। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कांगड़ा एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज धर्मशाला में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने समापन किया। उपायुक्त ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंदिरों, शक्तिपीठों में होने वाली भीड़, भगदड़, मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा क्रिकेट स्टेडियम में भगदड़ संबंधी प्रबंधन को लेकर विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिक्रिया बलों, मंदिर प्रशासन क्रिकेट प्रशासन, व स्थानीय गैर सरकारी संगठनों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 4 जिलों चंबा कांगड़ा, किन्नौर, ऊना सहित हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, मंदिर शक्तिपीठ प्रशासन, मां बगलामुखी, मां ब्रजेश्वरी, मां चिंतपूर्णी तथा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, हिमाचल पुलिस, स्थानीय गैर सरकारी संगठन, ईको पहाड़ी संगठन, आपदा मित्रों ने सक्रिय रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 80 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया व कार्यक्रम की सराहना भी की। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपायुक्त ने सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व शुभकामनाओं सहित सम्मानित भी किया, उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र व जिलों में भीड़ प्रबंधन विषय के ऊपर अधिक से अधिक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित करवाए, ताकि हिमाचल प्रदेश में भीड़ व भगदड़ संबंधी आपदाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली से प्रोफेसर शेखर चतुर्वेदी, अरुण वर्मा व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कांगड़ा से समन्वयक रोबिन कुमार व कुलदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत नए फॉर्म भरने पर रोक लगाने को कहा : चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजकर

एएम नाथ।  शिमला :  चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजकर आदर्श आचार संहिता लागू होने तक इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री सुक्खू

 पंजुवाना (हरोली ) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के हरोली पंजुवाना में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विहार को बेहतरीन ढंग से ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा : विधायक अजय सोलंकी

नाहन,4 अगस्त। विधायक अजय सोलंकी ने आज शुक्रवार को नाहन के निहोग क्षेत्र के राहोर में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। अजय सोलंकी ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!