भोरंज में आंगनवाड़ी के 12 पदों के लिए आवेदन 22 नवंबर तक : दोनों पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक की 12वीं पास स्थानीय महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

by

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 और सहायिका के 10 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर को
भोरंज 30 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों मेें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल खाली 12 पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से 22 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र कक्कड़-1 और कनकरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इनके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र ठारा, मनोह, मुंडखर तुलसी-1, सम्मू-2, सधरयाण, तरक्वाड़ी-1, जाड़, साहरवीं, रमेहड़ा और गरसाहड़-1 में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की निवासी 18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं उक्त पदों के लिए पात्र होंगी। आवेदक का परिवार संबंधित आंगनवाडी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज परिवारों की सूची में शामिल हो तथा परिवार में उसका नाम भी दर्ज हो।
अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। यदि कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतू आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसे आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना से छूट मिलेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण के साथ और आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित 22 नवंबर सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज में जमा करवा सकती हैं।
निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों का सत्यापन, चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार 2 दिसंबर सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय भोरंज में होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस दिन अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
नियुक्ति के संबंध में असहमति की स्थिति में अभ्यर्थी नियुक्ति के 45 दिन के भीतर उपायुक्त हमीरपुर की न्यायालय में अपील कर सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज में संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ होना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक : पठानिया

सिहुंता में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत: सिटी केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन एएम नाथ। चुवाड़ी : सिहुंता क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब यहां सिटी केयर मल्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश के कारण 350.15 करोड़ की 4833 योजनाएं हुई प्रदेश में प्रभावित – मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के 1007 रूट सस्पेंड ऊना, 10 जुलाई – प्रदेश में लगातार हो रहे भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश राज्य को करोड़ों रूपयों का नुक्सान हुआ है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी आरसेटी में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ : औषधीय तथा सुगंधित पौधों की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: एडीसी

धर्मशाला, 03 जनवरी। पंजाब नैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान कांगड़ा रिथत धर्मशाला द्वारा जिला कांगडा की बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिवसीय औषधीय एवं सुगंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए जाएंगे एक लाख पौधे – स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग परम आवश्यक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल विशेष रूप...
Translate »
error: Content is protected !!