मंदिरों के जीर्णोद्धार पर सरकार निरंतर कर रही काम : मुकेश अग्निहोत्री

by

श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली में निशान साहेब स्थापना समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, मंदिर परिसर के निर्माण पर खर्च हुए करीब एक करोड़ रुपये

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 सितंबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली में निशान साहेब स्थापना समारोह में भाग लिया। मंदिर के सौंदर्यीकरण के तहत नव निर्मित परिसर में निशान साहेब स्थापित किया गया। मंदिर परिसर के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर परिसर के सुंदर निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि यहां जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के सामने स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर की सुंदरता और बढ़ेगी।May be an image of dais

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि शीतला माता मंदिर के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें से तीन करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं तथा इसके लिए अतिरिक्त राशि भी मंजूर की गई है।May be an image of one or more people and temple

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मंदिरों और गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार तथा विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। धार्मिक स्थलों के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मंदिर कमेटी के प्रधान मास्टर भगत राम ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कमेटी की ओर से अतिथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।May be an image of temple and text

इस अवसर पर रणजीत सिंह राणा, संदीप अग्निहोत्री, जसपाल जस्सा, प्रमोद कुमार, विशाल शर्मा सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 28 नए बच्चों को लाभान्वित करने को प्रदान की स्वीकृति

मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन-पोषण देखभाल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ सराज विधान सभा क्षेत्र में ही एक हजार करोड़ का नुकसान : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम के साथ किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता बार–बार आ रही आपदा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में दर्दनाक सड़क हादसा कार खाई में गिरी, एक युवक की मौत, दो गंभीर

एएम नाथ। चुवाड़ी : चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में कुंजर महादेव मंदिर के समीप हाथीधार मार्ग पर मड गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजना निदेशक आतमा ने उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की वार्षिक रिपोर्ट

ऊना, 5 सितम्बर – परियोजना निदेशक, आतमा कृषि विभाग, डॉ0 वीरेंदर कुमार बग्गा ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की 2022-2023 की वार्षिक रिपोर्ट उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट की। रिपोर्ट में पूरे हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!