मटकी फोड़ प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम विजयी : डॉ. शांडिल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय यहां व्यापार मंडल सोलन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
उन्होंने इस अवसर पर सभी को जन्माष्टमी महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सदैव और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में कार्यक्रम को अधिक बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे तथा ज्यादा संख्या में टीमें भाग लेंगी।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीम को व्यापार मंडल की तरफ से 51 हज़ार रूपये की राशि तथा उप विजेता टीम नैना टिक्कर को 11 हजार रूपये की राशि इनाम के रूप में दी गई।
नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, सेवा निवृत कर्नल डॉ. संजय शांडिल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश ठाकुर, जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य सन्धिरा सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी, प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल तथा नगर निगम सोलन के पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने प्रतियोगिता का आनन्द उठाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की तरफ एक और कदम : खन्ना

विपक्ष का विरोध निराधार, देश की प्रगति में बाधा : खन्ना होशियारपुर 18 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ..उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषण वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश : बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें महिला एवं बाल विकास से जुड़े अधिकारी – डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 2 जुलाई : जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारियों से अपने क्षेत्र में 6 साल से छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संदीप दीक्षित, केजरीवाल या फिर प्रवेश वर्मा -किसका पलड़ा भारी, क्या है समीकरण…जानिए

नई दिल्ली :  कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। संदीप का नाम गुरुवार 12 दिसंबर को जारी दिल्ली विधानसभा चुनावों...
Translate »
error: Content is protected !!