मनीला में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या

by

चंडीगढ़ : रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेशों में गए पंजाबी आए दिन घटनाओं को शिकार हो रहे हैं। पंजाब के खन्ना से फिलीपींस गए युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गुरदेव सिंह लंबे समय से मनीला में फाइनांस का काम करते थे। वह मूल रूप से खन्ना के नंद सिंह एवेन्यू का रहने वाला था। उनके परिजनों ने पंजाब सरकार से उनका शव मंगवाने की गुहार लगाई है।
रिश्तेदार लखवीर सिंह भट्टी ने कहा कि गुरदेव सिंह और उनका बेटा मनीला में फाइनेंस का कारोबार करते थे। इन दिनों गुरदेव सिंह का बेटा पंजाब आया हुआ है। गुरदेव सिंह मनीला में थे। शनिवार की शाम परिवार को फोन पर सूचना मिली कि गुरदेव सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। भट्टी ने कहा कि गुरदेव सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोर्ट ने तहसीलदार को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा :अदालत ने 50 हजार रुपये रिश्वत का मामला

गुरदासपुर : गुरदासपुर अदालत ने डेरा बाबा नानक के तहसीलदार लखविंदर सिंह और उनके ड्राइवर को आगे की पूछताछ के लिए पंजाब सतर्कता ब्यूरो की हिरासत में एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर इलाके में हो रही अवैध खनन को रोकने के लिए कुल हिंद किसान नेताओं ने एस. डी. एम. को दिया मांगपत्र

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा के राज्य उपप्रधान गुरनेक सिंह भजल व सी. आई. टी. यू. सीटू के राज्य जॉइंट सचिव महिंदर कुमार बद्दोआन की अगुवाई में एस. डी. एम. गढ़शंकर जशनप्रीत कौर...
article-image
पंजाब

शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी ने 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डाली और स्कूल के विधार्थियों को लोहड़ी का सामान किया भेंट

गढ़शंकर : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि: पंजाब ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल मोहनवाल में 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डालने के लिए समागम आयोजित किया। इस मौके पर सोसायटी के पदाधिकारी और स्कूल स्टाफ...
Translate »
error: Content is protected !!