मल्टी टास्क वर्करों को तोहफा, ग्रुप-सी भर्ती में हिमाचलियों को प्राथमिकता

by

सौर ऊर्जा और दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। राज्य कैबिनेट ने लेवल-11 वेतनमान के पदों को ग्रुप-बी से ग्रुप-सी में पुनर्वर्गीकृत करने को स्वीकृत प्रदान की। इस निर्णय के तहत अब केवल बोनाफाइड (स्थाई/मूल) हिमाचली ही ग्रुप-सी पदों के लिए आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
पहले ग्रुप-बी श्रेणी के तहत आने वाले इन पदों की भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाती थी, और देशभर के अभ्यर्थी इन पदों के लिये आवेदन कर सकते थे। अब इनकी भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से ग्रुप-सी के नियमों के तहत की जाएगी।
राज्य कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग के लगभग 5000 मल्टी टास्क वर्कर्स (बहुकार्य कर्मचारी) का मासिक मानदेय 5000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये करने को मंज़ूरी दी। राज्य कैबिनेट ने ग़ैर-सरकारी दुग्ध सहकारी समितियों को दूध आपूर्ति करने वाले किसानों के लिए दूध प्रोत्साहन योजना आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसके तहत दुग्ध उत्पादकों को 3 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी (उपदान) डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर/प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से दी जाएगी।
कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) का मुख्यालय शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने को स्वीकृति प्रदान की गई। यह निर्णय कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी घोषित किए जाने के मद्देनज़र लिया गया है। इस निर्णय से शिमला शहर पर भीड़ का दबाव कम करने में सहायता मिलेगी।
बैठक में ज़िला पुलिस, देहरा की पुलिस लाइनों में विभिन्न श्रेणियों के 101 पदों के सृजन तथा उन्हें भरने की मंज़ूरी दी गई। राज्य सरकार ने स्वरोज़गार को प्रोत्साहित करने और पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना हेतु ब्याज़ सब्सिडी प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय के तहत जनजातीय क्षेत्रों में 100 किलोवॉट से 1 मैगावॉट की परियोजनाओं पर 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी; जबकि गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 250 किलोवॉट से 2 मैगावॉट की परियोजनाओं पर 4 प्रतिशत ब्याज़ सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी।
राज्य कैबिनेट ने हिमऊर्जा (HIMURJA) और चयनित ग्राम पंचायतों के बीच 100 पंचायतों में 500 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर को स्वीकृति प्रदान की। प्रत्येक परियोजना से लगभग 25 लाख रुपये मासिक आय होने की उम्मीद है। इस आय का 30 प्रतिशत हिस्सा HIMURJA को, 20 प्रतिशत राज्य सरकार को और 40 प्रतिशत संबंधित ग्राम पंचायतों को मिलेगा। अतिरिक्त 10 प्रतिशत आय अनाथों तथा विधवाओं के कल्याण हेतु पंचायतों को प्रदान की जाएगी।
कैबिनेट ने प्रदेश की 3645 पंचायतों में पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित करने का फ़ैसला लिया है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में मानवीय जीवन और संपत्तियों की रक्षा के लिए त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएफआई द्वारा एचपी यूनिवर्सिटी कैम्पस में नशे के बढ़ने और गुंडागर्दी के बढ़ने के आरोप लगाते हुए रैली निकाली

एएम नाथ । शिमला : स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में बढ़ते नशे के खिलाफ तथा विश्वविद्यालय में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ रैली निकाली गई । एस एफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन-2026 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त शिमला ने की समीक्षा बैठक

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफआरए प्रावधानों के अन्तर्गत सड़कों के नियमितीकरण के लिए समीक्षा याचिका दायर करेगा वन विभागः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) 1980 का उल्लंघन करके निर्मित सड़कों के नियमितीकरण की मांग को लेकर 10 मई, 2025 से पहले न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती कार्यालय शिमला की वर्ष 2024-25 की भर्ती रैली रामपुर बुशहर में सम्पन्न : शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर के युवाओं ने जमकर बहाया पसीना – कर्नल पुष्विन्दर कौर

रोहित भदसाली। शिमला 09 सितम्बर – रामपुर बुशहर में 03 सितम्बर से 09 सितम्बर तक अग्निवीर भर्ती का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा किया गया । इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!