मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया

by
टांडा में खोला जाएगा दूसरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप मशोबरा में ‘नव-जीवन’ महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे, विशेषकर चिट्टा की चुनौती केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक, पारिवारिक और मानवीय संकट है। प्रदेश सरकार ने शुरूआत से ही चिट्टे की चुनौती को गम्भीरता से लिया है तथा इसे रोकने के लिए आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह राज्य का अपनी तरह का पहला विशेष केन्द्र है, जो महिलाओं का केवल उपचार ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन की ओर लौटने का अवसर प्रदान करेगा। इस केन्द्र में पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित आवास, चिकित्सकीय उपचार, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुनर्वास एवं पुनसर््थापना तथा परिवार आधारित सहयोग प्रणाली उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में दूसरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र, कांगड़ा जिले के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में खोला जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के शिकार युवा या महिलाएं अपराधी नहीं हैं लेकिन नशा बेचने वाला तस्कर समाज का दुश्मन है। सरकार ऐसे अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति पीड़ितों के प्रति संवेदना तथा नशे के तस्करों से कठोरता से निपटना है।
श्री सुक्खू ने कहा कि जब कोई बेटी या महिला नशे की गिरफ्त में आती है तो केवल एक व्यक्ति प्रभावित नहीं होता, बल्कि पूरा परिवार, उसके बच्चे और आने वाली पीढ़ियां भी प्रभावित होती हैं। इसी सोच के साथ एक ओर उपचार, परामर्श, पुनर्वास और सामाजिक पुनसर््थापना की व्यवस्था की जा रही है, वहीं दूसरी ओर चिट्टा तस्करों के विरुद्ध राज्य में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शिमला से पिछले वर्ष 15 नवम्बर को ‘एंटी-चिट्टा जन आन्दोलन’ की शुरुआत की थी, जो आज यह एक व्यापक सामाजिक अभियान का स्वरूप ले चुका है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों का जन आन्दोलन बन चुका है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि समाज से इस कुरीति को खत्म किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई आरम्भ कर पीआईटी-एनडीपीएस जैसे कठोर प्रावधानों के तहत निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि चिट्टा तस्करों की संपत्तियों की पहचान की जा रही है तथा सरकार नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को नहीं बक्शेगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।
इस अवसर पर महापौर सुरेन्द्र चौहान, हि.प्र. नशा निवारण बोर्ड के सह-संयोजक संजय भारद्वाज, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, ईसोमसा के निदेशक सुमित किमटा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की सत्ता और इतिहास के सबक

दिल्ली सदियों से सत्ता का केंद्र रही है। मुगल काल से लेकर ब्रिटिश शासन और स्वतंत्र भारत तक, यहाँ बैठी सरकारों के फैसलों ने आम जनता के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। इतिहास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार 27 हजार करोड़ का कर्ज़ लेकर भी विकास करवाने में नाकाम : डा. राजीव बिंदल

एएम नाथ।  धर्मशाला, 17 सितंबर :  एक लाख करोड़ रुपये की गारंटिया देने तथा 27 हजार करोड़ का ऋण लेने के बावजूद न तो कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी कर पाई और न ही प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय एवं उपमण्डल कार्यालयों में बजट भाषण का हुआ लाइव प्रसारण : जिला के सभी अधिकारियों ने बजट भाषण में दिखाई रुचि

शिमला, 17 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट का सीधा प्रसारण जिला शिमला के मुख्यालय एवं उपमण्डलाधिकारी कार्यालय में सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर पर कब्जा करने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची पुलिस : ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौट गयी – गांव रामपुर बिलोन में तनावपूर्ण माहौल

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्डों में आज उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जमीन के मामले में एक पक्ष को घर का कब्जा दिलाने भारी संख्या में पहुंची।जिला पुलिस को दोनों गांवों के...
Translate »
error: Content is protected !!