महंगा पड़ा नशे में वाहन चलाना – पंजाब के पर्यटक को : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने काटा 27,500 का चालान

by

एएम नाथ । मनाली :  सोलंगनाला में नशे में धुत होकर वाहन चलाना पंजाब के पर्यटक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर कुल 27,500 का चालान कटा। हालांकि, पर्यटक ने एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर नुकसान भी पहुंचाया था। लेकिन दोनों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम्य मनाली पुलिस थाना को कंट्रोल रुम कुल्लू से टेलिफोन द्वारा सूचना मिली कि सोलांग वैली में सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसने जांच पर पाया कि पलचान स्कूल के पास पीबी -10-जेडबल्यू-8477 एक थार गाड़ी व एक अन्य डीएल 10-सीयू2847 गाड़ी के बीच टक्कर हो गई थी।

पंजाब नंबर की थार सोलंगनाला से मनाली तथा दिल्ली नंबर की जीप कंपास गाड़ी मनाली से सोलंगनाला की तरफ जा रही थी। थार गाड़ी सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण स्किड होकर जीप कंपास से टकरा गई जिस कारण दोनों वाहनों को नुकसान हुआ था, लेकिन मौके पर किसी को कोई चोट नहीं लगी। दोनों वाहन चालकों का आपसी सहमति से समझौता हो गया। लेकिन पीबी-10-जेडबल्यू-8477 नंबर की थार गाड़ी चालक सरनजोत सिंह निवासी लुधियाना पंजाब नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। जिसका लापरवाही से वाहन चलाने और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर 25 हजार और लापरवाही से वाहन चलाने पर 2500 का चालान किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 19 फरवरी को बचत भवन शिमला में वार्डवार

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु 17 फरवरी, 2022 को सायं 5 बजे तक दावे एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई की महिला ने सुनाई आपबीती- करोड़पति पति संग लग्जरी लाइफ की क्या है कीमत!

दुबई की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो अपनी जिंदगी के बारे में बता रही है. इस वीडियो में अपनी जिंदगी से जुड़ा कुछ ऐसा बताती हैं. जिसकी वजह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टैगोर थिएटर में सजी गीत संगीत की महफिल में घंटों झूमते रहे दर्शक

सेलिब्रेट मेलोडीज विद नीना के सौजन्य से मिनी टैगोर थिएटर में हुआ बिग म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन ट्राइसिटी के करीब 60 गायक गायिकाओं ने सदाबहार नगमे पेश कर, बिखेरा अपनी आवाज का जादू इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो बजने लगेगी खतरे की घंटी

सोलन। तेजी से विकसित हो रहे भारत में हर दिन ऑटो मोबाइल सेक्टर में नई तकनीक से अपडेट होने का अवसर मिल रहा है। ऑटो मोबाइल सेक्टर में अब जल्द ही एक ऐसी तकनीक...
Translate »
error: Content is protected !!