महिला वोट बैंक पर शिअद की नजर : महिला अकाली दल की नई टीम घोषित, रचना ओबराय समेत कई नेत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

by
सुखबीर बादल ने बीबी हरगोबिंद कौर से विचार-विमर्श के बाद जारी की पहली सूची; कंचनप्रीत कौर, हरकिरणजीत कौर और पवनदीप कौर गिल सहित कई नेत्रियों को संगठन में स्थान

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने महिला विंग को मजबूत करने के लिए महिला अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने महिला अकाली दल की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर से विचार-विमर्श के बाद नियुक्तियों को मंजूरी दी। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में नई नियुक्तियों की जानकारी साझा की।

जारी सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जुड़ी अनुभवी और सक्रिय महिला नेत्रियों को संगठन में जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य महिला संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और अधिक महिलाओं को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ना है।

10 वरिष्ठ महिला नेत्रियों को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त की गई महिला नेत्रियों में बीबी कंचनप्रीत कौर (तरनतारन), बीबी रमणदीप कौर शेरों (खडूर साहिब), बीबी परमजीत कौर विर्क (संगरूर), बीबी तजिंदर कौर संधू (लुधियाना), बीबी कश्मीर कौर (गुरुहरसहाय), बीबी शरणजीत कौर जिंदर (गुरदासपुर), बीबी किरनदीप कौर कादियां (लुधियाना), बीबी दविंदर कौर खालसा (बठिंडा), बीबी पालो कौर (मलोट) और बीबी अमरजीत कौर शामिल हैं।

14 नेत्रियों को वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी

वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त की गई नेत्रियों में बीबी राजिंदर कौर (बठिंडा), बीबी तेज कौर (बठिंडा), बीबी बलजिंदर कौर (कपूरथला), बीबी हरकिरणजीत कौर (होशियारपुर), बीबी पवनदीप कौर गिल (लुधियाना), बीबी सतवंत कौर (जालंधर), बीबी दलजीत कौर (पठानकोट), बीबी जसप्रीत कौर (पायल), बीबी करमदीप कौर ढिल्लों (अबोहर), बीबी शैरी गोयल (बठिंडा), बीबी हरमन शर्मा (बठिंडा), बीबी हरप्रीत कौर (नाभा), बीबी बलजिंदर कौर कलमां (रोपड़) और बीबी जसविंदर कौर (जालंधर) के नाम शामिल हैं।

रचना ओबराय महासचिव, 12 सचिव नियुक्त

पार्टी ने बीबी रचना ओबराय को महिला अकाली दल का जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) नियुक्त किया है। वहीं, सचिव पद पर बीबी तरसेम कौर (फिल्लौर), बीबी दलजीत कौर (लहरागागा), डॉ. संदीप कौर (लहरा), बीबी डिंपी (बठिंडा), श्रीमती नीति तलवार (होशियारपुर), बीबी दलजीत कौर (फगवाड़ा), बीबी बलविंदर कौर (जालंधर), बीबी गुरप्रीत कौर मूसा (मानसा), बीबी मीरा (कपूरथला), बीबी रजनी (कपूरथला), बीबी चरणजीत कौर शामपुरा (रोपड़) और बीबी हरसिमरनजीत कौर (मोहाली) को जिम्मेदारी दी गई है।

सात संयुक्त सचिव भी नियुक्त

संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए सात महिला नेत्रियों को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इनमें बीबी संतोष (फाजिल्का), बीबी कंवलजीत कौर बामूवाल (भुलत्थ), बीबी जसवीर कौर लांडे (बाघापुराना), बीबी जोगिंदर कौर (सुजानपुर), बीबी रितिका (पठानकोट), बीबी रानी धालीवाल (लुधियाना) और बीबी रमणदीप कौर (लुधियाना) शामिल हैं।

डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि नई टीम पूरी निष्ठा और मेहनत से अपनी जिम्मेदारियां निभाएगी। उन्होंने कहा कि महिला नेत्रियां संगठन के विस्तार के साथ-साथ महिलाओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के बच्चों को राजनीतिक प्रचार का माध्यम बना रही है भगवंत मान सरकार : खन्ना

होशियारपुर। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार सरकारी स्कूलों और स्कूली बच्चों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के नेपाल दौरे के पब वीडियों ने बढ़ाया सियासी पारा

दिल्ली :  नेपाल के निजी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के एक पब का वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित : डॉ. एचके बाली

रोहित भदसाली। होशियारपुर , 1 सितंबर: “35 साल से अधिक पुरुषों में दिल के दौरे के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर है और अगले दशक तक हृदय रोग भारत में मृत्यु और...
article-image
पंजाब

कम मतदान वाले बूथ के वोटरों को वोट डालने के लिए जागृत किया

गढ़शंकर: जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर के दिशा निर्देशों अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी गुरशरण सिंह तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी शैलेंद्र ठाकुर के योग्य नेतृत्व में कम गिनती मतदान वाले गढ़शंकर के बूथ के वोटरों...
Translate »
error: Content is protected !!