महिलाएं 5 दिनों तक नहीं पहनती कपड़े, हैरान कर देगी वजह

by

एएम नाथ। कुल्लू :  भारत विविधताओं वाला देश है, यहां हर राज्य और शहर में आपको अलग-अलग लोग और अलग-अलग मान्यताएं देखने को मिलेंगी। बाहरी लोगों को ये मान्यताएं अजीब लग सकती हैं, लेकिन वहां के लोगों के लिए ये पवित्र हैं, जिनका वो सालों से पालन करते आ रहे हैं। ऐसी ही एक मान्यता भारत के एक गांव में है। इस गांव में महिलाओं से जुड़ी एक अजीबोगरीब प्रथा है। इसके पीछे की वजह भी काफी चौंकाने वाली है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक पिणी गांव है। यहां 5 दिनों का एक खास प्रथा मनाई जाती है। इसमे महिलाएं कपड़े नहीं पहनती हैं। जिसके चलते महिलाएं इन 5 दिन घरों में ही रहती है। यहां तक की महिलाएं अपने पति से भी नहीं मिलती । पुरूषों को भी बेहद संयमित तरीके से इन 5 दिनों तक रहना पड़ता है। ये प्रथा सावन महीने के आखिरी दिनों में आता है। इस प्रथा में महिलाएं न ज्यादा बात करती है और ना ही ज्यादा हसंती है। इन पांच दिनों पुरूष शराब या मांस का सेवन भी नहीं करते।

क्या है इस प्रथा को मनाने की वजह :  इस गांव के लोगों का मानना है अगर वो इस तरह से 5 दिनों तक नहीं रहते है तो उनके घरों पर संकट आ सकता है। उनके गांव में बुरी घटनाएं घटेंगी और उनके जीवन में समस्याएं होंगी।

कैसे शुरू हुई ये प्रथा :   ऐसे में सवाल यह उठता है कि, आखिर इस प्रथा की शुरूआत कैसे हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये प्रथा सालों से चली आ रही है। यहां के लोगों का मानना है कि, सदियों पहले इस गांव पर भूतों का साया होता था। जोकि महिलाओं के साथ गंदा बर्ताब करते थे। जिसके बाद से ही इस गांव में ये 5 दिनों तक चलने वाली प्रथा शुरू हुई। इस कहानी में बताई गई सभी जानकारी सूत्रों के अनुसार ही बताई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर ठगी में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी समेत दो काबू

 गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग साईबर ठगी के मामलों में कुल 20 बैंक कर्मचारियों को किया जा चुका है गिरफ्तार गुरुग्राम, 19 अक्टूबर :  स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी के लिए बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटे ने 66 साल के बुजुर्ग पिता से की मारपीट, 4 दांत तोड़ डाले : पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में दी शिकायत

रोहित जसवाल।  ऊना :   बुजुर्ग पिता के बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट की और उनके चार दांत तोड़ दिए।  अब पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है और पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने की अपने तीन बच्चों की हत्या : मेला दिखाने के बहाने निकली, फिर तीनों बच्‍चों को नहर में फेंका

मोहाली : मोहाली से एक बेहद दर्दनाक और रूह कांपने वाली घटना सामने आई है जिसने ममता को शर्मसार कर दिया. मोहाली के मटौर गांव में एक कलयुगी मां पर अपने ही तीन मासूम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को दशहरा के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!