मातृशक्ति को पूर्णतया समर्पित है मोदी सरकार :नारी है सहनशीलता, समर्पण, स्नेह की मूर्ति : जयराम ठाकुर

by

जहां भी मेडल देने गया हर जगह लड़कियां ही मिली अव्वल, महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं

एएम नाथ। शिमला :  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शिमला के कालीबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश की मातृ शक्ति को समर्पित सरकार है। नारी उत्थान के लिए प्रधानमंत्री पहले दिन से काम कर रहे हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के साथ बेटियों को समान अवसर देने की उनकी पहल का असर आज पूरे देश में दिखाई दे रही है। आज देश की राष्ट्रपति महिला है। देश की वित्त मंत्री जिनके कंधों पर भारत को आर्थिक महा शक्ति बनाने का जिम्मा है वह भी महिला हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री भी महिला है। देश की कैबिनेट में 6 महिला मंत्री हैं। हिमाचल में लोक सभा में चार में एक और राज्य सभा में तीन में से एक सदस्य महिला है। हिमाचल में नारी शक्ति वंदन कानून के तहत ही काम चल रहा है।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। महिलाओं की इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष है। मुख्यमंत्री रहते हुए और उसके बाद भी जितने भी कार्यक्रमों में मेरा जाना हुआ हर जगह मैंने बेटियों का ही दबदबा देखा। कई जगह दीक्षांत समारोह में टॉपर की लिस्ट में टॉप टेन में सभी बेटियां ही बेटियां नजर आई। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज बेटियां हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर रही हैं और अपने देश, समाज और परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। उनकी उपलब्धि का सबसे बड़ा पहलू यह है कि इसके लिए उन्हें कोई अधिमान देने की आवश्यकता नहीं पड़ी बस उन्हें अवसर दिया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कुछ यादें भी साझा की कि किस तरह से लोग बेटियों के होने पर उतने खुश नहीं होते जितना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ भेदभाव करने वाली सोच को मारने की आवश्यकता है। अपने जीवन में बेटियों का परिवार के प्रति समर्पण और स्नेह अप्रतिम है। बेटियों को पूरा अवसर मिलना चाहिए। इस बात की खुशी है कि समाज बहुत बदल गया है। आज बेटियां हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। सोच बदलने से सब कुछ बदलता है। मेरे मुख्यमंत्री रहते हमारी सरकार ने मातृशक्ति के लिए हर संभव काम किया। महिलाओं को अपना व्यापार शुरू करने के लिए स्वावलंबन जैसी योजना में 10% अधिक अनुदान दिया। रसोई को दुआधुंआ मुक्त बनाने के लिए उज्ज्वला योजना के साथ गृहिणी सुरक्षा योजना की शुरुआत की और प्रदेश की चार लाख 80 हजार महिलाओं को निःशुल्क के सिलेंडर दिया गया। हिमाचल देश का पहला धुवां मुक्त प्रदेश बना। महिलाओं के लिए 50% यात्रा किराए में कटौती की, एक बूटा बेटी के नाम, शगुन जैसी योजना शुरू की जिसके तहत हर बेटी को विवाह के समय ₹31000 की नकद सहायता की जा सके। इसके साथी कन्यादान योजना तहत मिलने वाली अनुदान राशि को 41 हजार रुपए से बढ़कर 51 हजार रुपए किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार नारी शक्ति को समर्पित सरकार है। उनकी हर योजना में नारी को अधिमान दिया गया। नारी वंदन कानून के माध्यम से देश की विधायिका में महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित करने का कानून पास किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से देश की 11 करोड़ महिलाओं को धुंआ मुक्त रसोई दी गई। जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण का काम किया गया। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पिछले साल के बजट में ही केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। सरकार की यह योजनाएं मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, तमाम मोर्चों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाएं देने वाली महिलाएं भी उपस्थित थी। अपने क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली मातृशक्ति को नेता प्रतिपक्ष ने सम्मानित भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली हो रहा तैयार नशे के विरूद्ध महा अभियान के लिए : 27 जून को राज्यपाल हरोली से कांगड़ तक साढ़े तीन कि.मी. लंबी ब्रिस्क वॉक को दिखाएंगे हरी झंडी

ऊना, 25 जून-प्रदेश में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए 27 जून को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र से महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस महाअभियान के माध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए 6 नवम्बर से 15 नवम्बर तक उप शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में काउंसलिंग

शिमला, 26 अक्तूबर – उप शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा खेम राज भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों (कला व विज्ञान नाॅन मैडिकल/मैडिकल संकाय) के सत्रवार स्वतंत्रता सेनानियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निगम क्षेत्र का सौंदर्यीकरण सभी की जिम्मेवारी , हर वार्ड में खर्च होंगे 30 लाख, निगम बैठक में फैसला : आशीष बुटेल

पालमपुर, 22 जून : नगर निगम पालमपुर की बैठक मेयर, पूनम बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटों के बंडलों के साथ कांग्रेसी विधायक नजर आ रहे वायरल वीडियो में : भाजपा के महामंत्री सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – कांग्रेस सरकार वीडियो स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। रविवार को राजनीतिक गलियारों में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो कांग्रेस विधायक से जुड़ा हुआ है। वह नोटों के बंडलों...
Translate »
error: Content is protected !!