मिंजर मेला 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय पूल एवं स्नूकर प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

by

एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य में आज चंबा जिला पुलिस मुख्यालय में जिला स्तरीय पूल एवं स्नूकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवानी मेहला जी एएसपी चम्बा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रथम शॉट खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रखने एवं सकारात्मक दिशा देने में सहायक सिद्ध होते हैं।
प्रतियोगिता में जिले भर से कई प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता आगामी तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी एवं नकद राशि प्रदान की जाएगी।
उद्घाटन समारोह में जिला सनूकर एन्ड पूल एसोसिएशन चम्बा के अध्यक्ष शक्ति प्रसाद चौहान, सचिव अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष धीरज बडियाल, सदस्य तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मांगा अकाउंट नंबर , 300 करोड़ रुपए कल होगा जारी : 1923 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बल्क ड्रग फार्मा पार्क

शिमला । हिमाचल में बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए केंद्र सरकार कल 300 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी करेगा। केंद्र सरकार ने उद्योग विभाग से प्रोजेक्ट को लेकर बनाया गया नया अकाउंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में नुक्सान से बचने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण जरूरी: एडीसी मनेश कुमार

डीडीएमए की कार्यशाला में अधिकारियों को दिए सुरक्षित भवन निर्माण के टिप्स हमीरपुर 13 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को यहां हमीर भवन में सुरक्षित भवन निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बस हादसे में हुई जनहानि पर जताया शोक

एएम नाथ। शिमला :;विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने सिरमौर के हरिपुरधार के पास कुपवी जा रही बस के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य खंड पुखरी में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 9 पद : 2 जनवरी को प्रातः 10 बजे होगा साक्षात्कार : डॉ. नवदीप राठौर

एएम नाथ। चम्बा :  खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी, डॉ.नवदीप राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड पुखरी में आशा कार्यकर्ताओं के 9 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि 2 जनवरी...
Translate »
error: Content is protected !!