मुकेश अग्निहोत्री का जय राम सरकार पर सीधा आरोप : जयराम सरकार के कार्यकाल में नौकरी के नाम पर सिर्फ सौदा या सिफारिश

by

ऊना : गुरुवार को ऊना जिला मुख्यालय अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला सरकार और पुलिस की मिलीभगत से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार इस घोटाले में दफन हो जाएगी।
मुकेश ने कहा कि जयराम ठाकुर सत्ता का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच कांग्रेस के दबाव का नतीजा है। मामले में एसआईटी जांच तुरंत बंद होनी चाहिए, क्योंकि सुबूत नष्ट होने की आशंका है। कहा कि पर्चा लीक नहीं हुआ, बल्कि इसकी नीलामी हुई है।
उन्होंने कहा कि छह से आठ लाख में पर्चा 1,500 अभ्यर्थियों में बांटना अपने आप में सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर जाकर कक्षाएं लगाकर पर्चा रटाया गया। जयराम सरकार के कार्यकाल में नौकरी के नाम पर सिर्फ सौदा या सिफारिश हुई और मेरिट का गला घोंटा गया है। हर पर्चा लीक हो रहा है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग उठाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में चार दिवसीय कैच द रेन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य, कृषि व पशु पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में आज कैच द रेन अभियान के तहत चार दिवसीय जागरूकता शिविर का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल में युवक को बेसुध छोड़कर भागे दोस्त : चिट्टे की ओवरडोज से मौत की आशंका

मंडी :  मंडी शहर के होटल में  कुछ दोस्त रुके बिलासपुर के युवक की मौत हो गई। दोस्त उसे बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए। चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी का बड़ा एक्शन : 26 लग्जरी गाड़ियां, 178.12 करोड़ की संपत्ति जब्त – 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क

जालंधर :  शहर में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज समेत अन्य के खिलाफ जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट टीम ने एक्शन लिया है। जानकारी के अनुसार जांच में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे : डॉ. शांडिल ने मुख्यमंत्री के सम्भावित प्रवास के दृष्टिगत जारी किए उचित दिशा-निर्देश

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के 30 नवम्बर, 2023 के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रमुख...
Translate »
error: Content is protected !!