मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक की पड़ताल : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की जून 2025 की त्रैमासिक पड़ताल मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब, सिबिन सी. की ओर से की गई। यह जांच अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अमरबीर कौर भुल्लर की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार व सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल भी मौजूद थे।

पड़ताल प्रक्रिया के तहत वेयरहाउस को खोलकर ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की स्थिति, सुरक्षा प्रबंध, सीलिंग व्यवस्था तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक एवं एंट्री रजिस्टरों की भी जांच की गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की तिमाही पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है, जो प्रत्येक जिले में समय-समय पर की जाती है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि होशियारपुर जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग की यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता के विश्वास को मजबूत करती है और मशीनों की निष्पक्षता को लेकर फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक है।

इस अवसर पर भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, आम आदमी पार्टी से जसपाल सिंह व जय राम, बहुजन समाज पार्टी से मदन सिंह बैंस के अलावा नोडल अधिकारी ईवीएमज बलविंदर सिंह, सहायक नोडल अधिकारी जसपाल सिंह व रुपिंदर पाल सिंह, एक्सीयन लोक निर्माण विभाग गुरमीत सिंह, एसडीओ तिलक राज, तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखवीर सिंह, राजन मोंगा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड म्यूट की अहम् बैठक

चेयरमैन खन्ना ने केंद्र सरकार द्वारा मूक बधिर व्यक्तियों के लिए जारी व्हाट्सअप हेल्पलिए नंबर सम्बंदि दी जानकारी होशियारपुर 13 मई :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी...
article-image
पंजाब

Joint and Concrete Efforts Must

Hoshiarpur/ July 23/ Daljeet Ajnoha :  Additional Deputy Commissioner (General) Amarbir Kaur Bhullar emphasized the need for joint and effective efforts to combat drug abuse while addressing a meeting with officials from various departments...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बुलाकर बनाती थी संबंध – रिकॉर्ड करती थी वीडियो.फिर शुरू होता था असली कांड, हिमानी मर्डर केस में भयंकर खुलासा

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ से सचिन (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता...
Translate »
error: Content is protected !!