मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया

by
नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति एस्टेट में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया।
संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यकाल का विस्तृत विवरण है। इसका लोकार्पण हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशंसनीय पहल हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में लोगों विशेषकर युवाओं में जागरूकता पैदा करने में दूरगामी भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के गौरवशाली जीवन और प्रयासों के बारे में जानने के लिए सभी को संग्रहालय का भ्रमण करना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत एक्सप्रेस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कल 13 अक्टूबर काे करेंगे रवाना

ऊना | अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए 14 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस रेगुलर चलना शुरू हो जाएगी। कल 13 अक्टूबर काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिसे भी कांग्रेस का आलाकमान चुनाव लड़ने को कहता है वह दूसरे का नाम बता देता : ज़िंदगी के साथ और ज़िंदगी के बाद भी लूट करना चाहती है कांग्रेस –

देश के नेतृत्व के लिए मोदी सबसे क्षमतावान नेता : जयराम ठाकुर एएम नाथ। चंबा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव लोक सभा का चुनाव है। जो देश के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई से केस वापस लेने के लिए बेकरार होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

सरकार के प्रयासों से साफ है बहुत बड़ी धांधली से जुड़े हैं विमल नेगी की मौत के तार सरकार की बेताबी बता रही है बहुत लोगों का जेल इंतजार कर रही है पहले सीबीआई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का लिया फैसला : राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का फैसला लिया है. यह विरोध मार्च मंगलवार (24 दिसंबर) को होगा और इसके जरिए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा...
Translate »
error: Content is protected !!