मुख्यमंत्री ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की, उपायुक्त राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह किया भेंट

by

चिंतपूर्णी 16 दिसंबर – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
चिंतपूर्णी में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने राज्य की वित्तीय स्थिति को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया, जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों के वित्तीय अव्यवस्था के कारण सरकार को ऋण लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चिंतपूर्णी में एक मंदिर अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक बलबीर सिंह और राजेश ठाकुर, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक नवीन धीमान, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री का गोंदपुर बनेहड़ा हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस मंडी ने 15 क्षय रोगियों को बांटी 90 राशन किटें : निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का निवेदिता नेगी ने किया आह्वान

मंडी, 12 अक्तूबर। जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिए गए मंडी शहर के 15 क्षय रोगियों को 90 राशन की किटें बांटी । एडीसी एवं रेड क्रॉस मंडी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंकों में मंगलवार को हड़ताल क्‍यों है? 2 दिन की छुट्टी के बाद इस स्‍ट्राइक ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्‍ली : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह यानी 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल से सरकारी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव, 2026 का हुआ समापन, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष तौर पर रहे मौजूद एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 09 अप्रैल राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव 2026...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी 17 और 18 सितंबर को आपदा प्रभावित क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण :

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 16 सितंबर को सायं 5 बजे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता पहुंचेंगे। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!