मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित : 17 मई को जलालपुर में होगा नशा मुक्ति यात्रा संबंधी राज्य स्तरीय समागम

by

होशियारपुर, 14 मई: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि  ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। इसी कड़ी में 17 मई को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और नेशनल कन्वीनर आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल टांडा के गांव जलालपुर में आयोजित नशा मुक्ति यात्रा के अंतर्गत राज्य स्तरीय समागम में विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में समागम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार भी मौजूद थे।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समागम से जुड़ी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व अरविंद केजरीवाल 17 मई को सुबह 11 बजे जलालपुर स्थित सचिन पैलेस में लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक समागम को सफल बनाने हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों को उनकी ओर से किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी तरह की कोई कमी न छोड़ी जाए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, एस.डी.एम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, एस.डी.एम दसूहा कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम. हरबंस सिंह, आर.टी.ओ. संजीव कुमार, एस.पी मेजर सिंह, एस.पी नवनीत कौर गिल के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस के हल्का इंचार्ज अमनप्रीत लाली और डिप्टी स्पीकर में हुयी नोक झोंक : वार्ड नंबर आठ से कांग्रेस के उमीदवार से एक व्यक्ति नामांकन पत्र छीन कर फरार

गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव के 13 वार्डों के लिए 61 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे गढ़शंकर l नगर कौंसिल गसदशंकर चुनाव के लिए 13 वार्डों के लिए अंतिम दिन 54 उम्मीदवारों ने आपने...
article-image
पंजाब

Keep Case Files in the

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 06 : Internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri says that a building we construct is not merely bricks, stone and mortar but a science of subtle...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देहरा में आयोजित नशा मुक्त भारत कार्यक्रम, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

मुख्यमंत्री द्वारा चिट्टे के खिलाफ चलाए अभियान को भी सराहा राकेश शर्मा  :  देहरा /तलवाड़ा l  हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा द्वारा आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में नशा मुक्त भारत...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली की ओर से पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में कॉलेज के एनएसएस विभाग ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!