मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा परिसर में बच्चों से की बातचीत, बोले- नई पीढ़ी को समझने की जरूरत

by

एएम नाथ। शिमला। मानसून सत्र की कार्यवाही देखने विधानसभा परिसर पहुंचे बच्चों से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के विचारों और उनकी जिज्ञासाओं को समझने पर जोर दिया।May be an image of one or more people, suit and text that says "春"

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नई पीढ़ी को केवल समझाने की नहीं, बल्कि उसे समझने की भी जरूरत है। आज की पीढ़ी अलग तरह से सोचती है, तेजी से सीखती है और अपने सवालों के जवाब स्वयं तलाशना चाहती है। यही सोच आने वाले समय में समाज और राष्ट्र की दिशा तय करेगी।

उन्होंने कहा कि बच्चों की इस सोच को सही दिशा देना समाज और सरकार की जिम्मेदारी है। जिज्ञासा के साथ विवेक, स्वतंत्र सोच के साथ संस्कार और अधिकारों के साथ कर्तव्यबोध विकसित करना जरूरी है।May be an image of one or more people

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों से बातचीत के बाद उन्हें विश्वास हुआ कि भारत का भविष्य सुरक्षित होने के साथ-साथ अपार संभावनाओं से भी भरा हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन जारी रहेगा : किसान संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट का निर्देश मानने से किया इनकार

चंडीगढ़ : किसान संगठनों ने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को मानने से इनकार कर दिया है। किसान संगठनों ने साफ कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स : बूथगढ़ होशियारपुर के गुरमीत गरचा ने चेन्नई में एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

गढ़शंकर, 11 नवंबर : होशियारपुर जिले के गांव बूथगढ़ के गुरमीत सिंह गरचा ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में 3...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला

कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग बीबीएन, 11 अप्रैल (तारा) : श्री ओरोविंदो स्कूल बद्दी में उन्नत जीवन कौशल के क्षमता निर्माण कार्याशाला का आयोजन किया गया | जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वैलरी स्टोर गोलीकांड : गांव महदूद में पुलिस मुकाबले के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

हमले के बाद दुकान मालिक को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए मिली थी फोन पर धमकी: डीजीपी गौरव यादव मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी: एडीजीपी एजीटीएफ...
Translate »
error: Content is protected !!