मुश्किल में चर्चित पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू

by

चंडीगढ़। पंजाब के चर्चित पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू बड़ी मुश्किल में फंसते जा रहे हैं। उनके खिलाफ एक नहीं बल्कि 18 शिकायतें पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को मिली हैं। लगभग सभी शिकायतें फूड एवं सिविल सप्लाई की टेंडरिंग में कथित गड़बड़ी को लेकर हैं। आशू की याचिका के बाद हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने यह जानकारी दी है। विजिलेंस ने यह भी कहा कि आशू की तरफ से राजनीतिक बदलाखोरी के आरोप गलत हैं। विजिलेंस को जो शिकायतें मिली, उनकी ही जांच की जा रही है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने पूरा जवाब ऑन रिकॉर्ड लेते हुए सुनवाई 8 अगस्त को तय कर दी है।
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो 2 हजार करोड़ के टेंडर स्कैम की जांच कर रही है। इसकी भनक लगते ही आशू पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए। आशू ने कहा कि उनके खिलाफ गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई करने पर एक हफ्ते का नोटिस दिया जाए। वहीं विजिलेंस जांच में उन्हें भी शामिल किया जाए। इसी मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से आशू के खिलाफ चल रही जांच की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी थी। आशू पर 2 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है। विजिलेंस इसकी जांच कर रही है। हालांकि उन पर लगाए जा रहे आरोपो की सच्चाई क्या है यह तो सभी मामलों की जांच के बाद पता चलेगी। लेकिन अभी तो पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तारी टिप्पणी पर जर्मनी का राजनयिक तलब -वादे पूरे करने वह जल्द बाहर आएंगे : ऐसी सलाखें नहीं जो ज्यादा दिन रख सकें अंदर

नई दिल्ली :   आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल्ड शनिवार को हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली दिल्ली हाईकोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय जमीन से पवित्र कैलाश पर्वत के पहली बार दर्शन : चीन की जरूरत खत्म

देहरादून: भारत के लोगों ने पहली बार अपनी धरती से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन किए हैं, जो भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। यह ऐतिहासिक घटना 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी, अमित शाह व बृजभूषण शरण के पुतले फूंके : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शहर में मार्च निकालकर बृजभूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर गढ़शंकर की संघर्षत किसान यूनियनों कीर्ति किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा, जमरूरी किसान सभा, डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन, डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, जनवादी स्त्री...
article-image
पंजाब

 गुरु रविदास जी का जीवन हमें सिखाता है कि विनम्रता और भक्ति के साथ रहकर ही सच्ची मुक्ति संभव : मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह

श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोतस्व पर समागम का किया आयोजन गढ़शंकर।  श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री...
Translate »
error: Content is protected !!