मेडिकल कॉलेजों में 500 करोड़ से अत्याधुनिक मशीनें लगाएगी सरकार……300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की होगी भर्ती सुक्खू

by

हमीरपुर में इसी सत्र से शुरू होगा अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज

एएम नाथ।  हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य एवं डायग्नॉस्टिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। मेडिकल कॉलेजों में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्तर की मशीनरी अभी देश में मुख्य रूप से दिल्ली स्थित एम्स में उपलब्ध है।

नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक तकनीक से लैस मशीनरी स्थापित होने के बाद मरीजों की जांच अधिक सटीक और समयबद्ध तरीके से हो सकेगी। इससे लोगों को बीमारी का सही निदान मिलने के साथ जल्द उपचार शुरू करने में भी मदद मिलेगी।

650 डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के साथ प्रदेश के 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां की जा रही हैं, ताकि लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार 300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट डॉक्टर और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। इसी दिशा में नादौन, कांगू, गलोड़ और धनेटा के अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई हैं।

हमीरपुर में इसी सत्र से शुरू होगा अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का जल्द शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां उत्तर भारत का पहला अलाइड हेल्थ सर्विसेज संस्थान स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, संस्थान में इसी वर्ष से दाखिले शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे अलाइड हेल्थ सर्विसेज से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स हमीरपुर में ही तैयार किए जा सकेंगे।

नादौन और हमीरपुर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से जन स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नादौन और हमीरपुर के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कांगू स्कूल को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का दर्जा दिया गया है। स्कूल में नए भवन का निर्माण किया जाएगा और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल के भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए सरकार की ओर से बजट की कमी नहीं रखी जा रही है।

कांगू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, ओबीसी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद सहित पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये महंगा : लेकिन ₹300 की सब्सिडी देगी सरकार, करोड़ों ग्राहकों को फायदा

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। इस तनाव के बीच घरेलू और कॉमर्शियल, दोनों ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत- हर्षवर्धन चौहान शिलाई विस क्षेत्र के क

फोटा में 30 महिलाओं को वितरित की गईं सिलाई मशीनें व टेबल एएम नाथ : नाहन, 04 जुलाई। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

3 श्रद्धालुओं की मौत ,11 घायल : गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में ट्रैकटर ट्राली अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड में गिरी

वैसाखी के अवसर पर श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में आए थे माथा टेकने श्री गरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव...
Translate »
error: Content is protected !!