मेरा मामा DSP : ट्रैफिक चेकिंग के दौरान महिला ने किया हंगामा

by

 जालंधर : पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान एक महिला ने अचानक हंगामा कर दिया। पुलिस द्वारा कार रोकने के कुछ ही देर बाद इलाके में भीड़ इकट्ठा हो गई और करीब 10 मिनट तक यातायात भी प्रभावित रहा।।        जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस रोज की तरह वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अधिकारियों ने एक महिला की कार को रोक दिया। पुलिस कार की तलाशी ले ही रही थी कि पास खड़ा एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। महिला ने जैसे ही उसे रिकॉर्डिंग करते देखा, वह गुस्से में चिल्लाने लगी और वीडियो बनाने पर ऐतराज जताया।

महिला के आरोप और धमकी :  गुस्से में महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि वह उसकी इज्जत खराब कर रहा है। उसने कहा कि बिना वजह वीडियो बनाना गलत है और वह कोई अपराधी या नशा तस्कर नहीं है कि उसे इस तरह रोका जाए। इतना ही नहीं, महिला ने युवक को धमकी देते हुए कहा कि उसका मामा डीएसपी है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

शांत होकर युवक ने दिया जवाब : युवक ने शांति से जवाब देते हुए कहा कि चाहे कोई रिश्तेदार कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो, पुलिस चेकिंग सबके लिए एक समान है। उसने रिकॉर्डिंग को अपनी सुरक्षा का तरीका बताया ताकि बाद में उस पर कोई गलत आरोप न लगाया जा सके। युवक पूरे समय शांत तौर से अपने पक्ष पर अड़ा रहा।

जीआरपी पुलिसकर्मी भी मौजूद : वीडियो में नजर आया कि कार में जीआरपी का एक पुलिसकर्मी भी बैठा था। वह बार-बार महिला को शांत रहने और कार में बैठने की सलाह देता रहा। महिला का दावा था कि वह पुलिसकर्मी को जानती है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग रोकने से साफ इनकार कर दिया और अपनी कार्रवाई जारी रखी।

 हंगामा चला 10 मिनट  :  करीब 10 मिनट तक महिला, युवक और पुलिस के बीच बहस होती रही। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कई लोग मोबाइल निकालकर घटना की रिकॉर्डिंग करने लगे। आखिरकार पुलिस ने महिला को समझाकर कार में बैठाया और चेकिंग पूरी की।

वायरल हुआ वीडियो :  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, जबकि कुछ लोग महिला के व्यवहार पर नाराजगी जता रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Citizens Urged to Choose Candidates

Jalandhar / Daljeet Ajnoha/May 15 : Awareness campaigns have intensified across Punjab ahead of the forthcoming municipal corporation and municipal council elections, with local social workers urging voters to exercise their franchise responsibly. Speaking...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला हुई आयोजित

ऊना, 15 जून – केन्द्रीय विद्यालय सलोह में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देशित जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गय। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय सलोह के प्राचार्य युधवीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विवेक शर्मा ने 90 आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित किए 65 लाख के चैक कहा…कुटलैहड़ विस में अब तक 290 आपदा प्रभावित परिवारों को दी जा चुकी है 3 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जनवरी :   कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा(विक्कू) ने आज(मंगलवार) को जल शक्ति विभाग के विश्रामगृह में कुटलैहड़ क्षेत्र के 90 आपदा प्रभावित परिवारों को 65 लाख रूपये के चैक वितरित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गग्गी की हत्या के बाद अब बब्बी राणा गैंग और बचित्र गैंग की ओर से बदला लेने की दी चेतावनी

ऊना :  बसाल में रविवार को राकेश उर्फ गग्गी की हत्या किए जाने के मामले में पहले वेंकट गर्ग गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी ली, अब सोशल मीडिया पर बब्बी राणा गैंग और बचित्र...
Translate »
error: Content is protected !!