मेलों-उत्सवों से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, ‘चलो चम्बा’ अभियान की समीक्षा

by

मिंजर मेले पर सभी ग्राम पंचायतों में फहराया जाएगा मिंजर ध्वज

पर्यटन बढ़ाने को वार्षिक कैलेंडर बनेगा, अक्टूबर में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता भी

एएम नाथ। चम्बा : जिले के प्रमुख मेलों और उत्सवों को पर्यटन से जोड़कर अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन विकास के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक गतिविधियां शामिल की जाएं, ताकि चम्बा की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। वह बुधवार को ‘चलो चम्बा’ अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि ‘चलो चम्बा’ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और इसके माध्यम से जिले में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में आयोजित होने वाले प्रमुख मेलों, उत्सवों और पर्यटन आयोजनों का वार्षिक कैलेंडर तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का इस वर्ष उपमंडल स्तर पर भी आयोजन होगा। मेले के शुभारंभ पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मिंजर ध्वज फहराया जाएगा तथा पंचायत स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
बैठक में अक्टूबर में प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता और चुराह उत्सव के आयोजन पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने वन विभाग को लमडल और दुआट महादेव ट्रैक रूट के शेष कार्य शीघ्र पूरा करने तथा खब्बी धार ट्रैक के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत खब्बी धार में पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय और पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध कराने को भी कहा गया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने पर्यटन गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि ‘नॉट ऑन मैप’ के सह-संयोजक मनुज शर्मा ने जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की चार में से तीन नगर निगमों पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल कर ‘कमल’ खिलाया : जयराम ठाकुर

कहा, प्रदेश ने झूठी गारंटियां देने वाली कांग्रेस और झूठे मुख्यमंत्री को पूरी तरह से नाकारा पंचायती राज से लेकर, स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी का दबदबा कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होने का मतलब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कभी जल संकट से जूझता था हरोली… अब है कुशल जल प्रबंधन की उम्दा मिसाल-41 करोड़ की 9 पेयजल योजनाएं लोकार्पित, 122 करोड़ की 10 योजनाओं का काम जारी

*महज एक साल में 12.8 मिलियन लीटर क्षमता के 64 जल भंडारण टैंकों का निर्माण* रोहित जसवाल । ऊना, 30 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र ने कठिन जल संकट से कुशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तंगरोटी तथा सकोह स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक सुधीर शर्मा ने ने होनहार नवाजे : धर्मशाला का हर स्कूल बनेगा मॉडल, स्कूलों के बाहर लगेंगे स्पीड ब्रेकर : MLA सुधीर शर्मा ने

चार कमरे, एक हाॅल निर्मित करने तथा प्राइमरी स्कूल को तीन कमरों की सौगात धर्मशाला 12 जनवरी। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के हर स्कूल को मॉडल बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी स्कूलों के बाहर तय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की : तकों से ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का किया आह्वान

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बुधवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के द्वितीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने इसे मात्र डिग्री वितरण कार्यक्रम न बताते हुए ‘ज्ञान, संस्कृति...
Translate »
error: Content is protected !!